STORYMIRROR

Author Moumita Bagchi

Tragedy

4  

Author Moumita Bagchi

Tragedy

एक अनकहा सच

एक अनकहा सच

3 mins
757

नीरू को इस वर्ष के लिए "बेस्ट बिजनेस वूमन ऑफ ट इयर" चुना गया। आज जब वह एवर्ड लेने पहुँची तो वह किसी परी से कम न लग रही थी। खुद के ही द्वारा डिजाइन किया हुआ सुन्दर 

कपड़ों से लैस वह अपना गर्वोन्नत मस्तक लिए मंच पर आकर खड़ी हुई ।


यहाँ तक पहुँचने के लिए उसने बहुत लंबा सफर तय किया था। क्या कुछ नहीं झेला है उसने? अन्य विजनस हाउसों से प्रतिस्पर्धा। बीसीयों बार उसके बनाए गारमेंट्स डिलिवर होने से पूर्व उसके दुश्मनों द्वारा या तो नष्ट करा दिए गए या उनके मार्ग में इतनी रुकावटें पैदा कर दी गईं कि वे समय पर अपने गंतव्य पर पहुँच ही न पाए। लेकिन इन सबके बावजूद भी उसे दृढ़ विश्वास था कि एक न एक दिन उसकी ईमानदारी और मेहनत जरूर रंग लाएगी! आज वह दिन था। उसके द्वारा बनाया गया फैशन लेवेल " तन्वी" पर सर्वश्रेष्ठ होने का मुहर लग गया जब वह वेस्ट वूमन अंतर्प्रनियर चुन ली गई।

एवार्ड फंक्शन के बाद प्रेसवालों ने नीरू जी को घेर लिया। सब उससे एक इंटरव्यू चाहते थे। उसने सोचा कि सम्मिलित प्रेस मीट बुलाकर बात खत्म करेगी। वह अंतर्मुखी स्वभाव की थी । अपने बारे में कहना उसे ज्यादा पसंद न था।


परंतु एक जर्नलिस्ट, जिसका नाम रिया था, वह एक साक्षात्कार के लिए उसके पीछे पड़ गई। नीरू किसी भी तरह उसको टाल न पाई और मजबूरन उसने अगले दिन सुबह सात बजे का वक्त उसे दे दिया।


नियत समय से कुछ पहले ही रिया उसके घर पहुँच गई थी। उस समय नीरू नाश्ता कर रही थी। अतएव रिया को भी नाश्ते के लिए पूछ लिया। अब नाश्ते के टेबुल पर उसका इंटरव्यू चलने लगा। रिया ने कहा कि वह कोई औपचारिक इंटरव्यू नहीं लेना चाहती थी। वह तो सिर्फ इस सफल औरत के पीछे छुपे उस महिला के बारे लिखना चाहती है जिसने बहुत श्रम से यह मुकाम हासिल किया है।

रिया का इंटरव्यू लेने का तरीका भी बहुत दोस्ताना था। वह नीरू से सीधे प्रश्न नहीं पूछ रही थी, परंतु अनौपचारिक बातों में उसे उलझाकर उसकी कहानी को समझने की कोशिश कर रही थी।

कुछ देर बाद रिया ने पूछा,


"नीरू जी , बताइए आप तो इतनी अच्छी है, सुंदर भी है, ऊपर से इतनी सफल है, क्या, कभी किसी पर आपका दिल नहीं आया? शादी करके घर बसाने के बारे में आपका कभी ख्याल न आया?"


नीरू पैंतीस वर्ष की हो चली थी। तो उसके लिए यह प्रश्न स्वाभाविक था। फिर भी नीरू को मानो करंट-सा लग गया। किसी ने जैसे उसकी दुःखती रग पर हाथ रख दिया हो! एकाएक उसे कोई जवाब न सूझा।सर नीचा करके छुरी और चम्मच से बहुत देर तक प्लेट पर रखे एक ऑमलेट को वह काटने लगी।


उसकी शादी तो हुई थी। लगभग दस साल पहले। परंतु एक महीने के अंदर ही उसका पति रवि उससे तलाक लेकर इंग्लैण्ड चला गया था।सात साल की उमर में अपने ही सगे चाचा द्वारा उसके साथ किए गए दुष्कर्म के परिणामस्वरूप उसे अब किसी भी पुरुष के साथ अंतरंग संबंध बनाने में भयानक ङर लगता है।यह बात वह रवि को कभी समझा न सकी थी।


नीरू दुविधा में थी। उसके जीवन का यह अनकहा सच, वह किसी पत्रकार को कैसे बताए?



साहित्याला गुण द्या
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy