STORYMIRROR

Abasaheb Mhaske

Tragedy Action Inspirational

4  

Abasaheb Mhaske

Tragedy Action Inspirational

ढूंढो- ढूढो विकास कहां ?

ढूंढो- ढूढो विकास कहां ?

1 min
234

ढूंढो- ढूंढो विकास कहां ?

क्यों चिल्लाते वो नालायको

तुम वामपंथी,आन्दोलनजीवी हो

देश के बदनामी की साजिश रचते हो


महंगाई बढ़ी, रोजगार गया

मत पूछो कोरोना से कितने मरे ?

कब मिलेगा सबको टीका

मत कहो ढूंढो- ढूंढो विकास कहां ?



क्या जरुरत हैं इतना चिल्लाने की

भाभीजी का पापड़ खावो, गोबर से नहावो

ताली, बजावो, थाली बजावो,दिप बुझावो

कहते रहो गो कोरोना - गो कोरोना


मत पूछो क्या यही हैं अच्छे दिन ?

क्या बन गये हम विश्वगुरु ?

शेर पाला हैं तो बर्दाश्त करना होगा

सवाल पूछकर देशद्रोह मत करो


तीन बंदर याद हैं ना ? वही करो

कुछ मत बोलो, बस देखते रहो

हो सके तो मन की बात सुनो

अच्छे दिन आये, विश्वगुरु भी बन गये


हर तरफ डंका बज रहा हैं साहब का,

दिखाई नहीं देता ? तुम्हे निकम्मो

देशहित में इतना भी नहीं कर सकते ?

आयेगा तो वही, चाहे किडनी भी बेचनी पड़े।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy