चैलेंज दिन 7 — वह पल जब मैंने तुम्हें देखा
चैलेंज दिन 7 — वह पल जब मैंने तुम्हें देखा
मौसम को देखते हुए आराधना ने सोचा वह सीधे घर जाएगी अपनी फ्रेंड प्रीति के घर नहीं जाएगी वैसे भी मन में कुछ अजीब सी गुदगुदाहट थी वह चुप रहना चाहती थी अपने खुद के साथ रहना चाहती थी किसी और से बात करने का उसका बिल्कुल मन नहीं था। इसलिए वह घर की तरफ ही चल दी ।
उसको खुशी हो रही है कि वह ऐसे ही घर के कपड़ों में हॉस्पिटल आ जाया करती है लेकिन आज प्रीति के घर जाना था इसलिए थोड़ा तैयार होकर अच्छे कपड़े पहन के आई थी उसको अजीब भी लग रहा है वह कैसी बातें सोच रही है आज भी किसी के सामने खुद को प्रेजेंट करने को लेकर इतनी कॉन्शसनेस देखकर उसको कुछ अलग ही फीलिंग आ रही है ।
बातें करते हुए दोनों बिल्कुल बच्चों सा महसूस हो रहे थे लग ही नहीं रहता इतने बड़े हैं बड़े बच्चे के माता-पिता हैं।
माता-पिता सोचते ही आराधना का दिमाग ठनका की फैमिली के बारे में तो मैंने उससे कुछ पूछा ही नहीं उसकी शादी बीवी बच्चे कुछ भी नहीं पूछा न ही अपना बताया दोनों बातें करने में इतना उलझे की फैमिली परिवार के बारे में कोई बात नहीं की।
आराधना घर पहुंच के कपड़े बदल आराम से सोफे पर बैठी कि उसका फोन बजा उसने उठा लिया सामने से आवाज आई " तुम घर पहुंच गई ?"
"अरे तुम्हारा नंबर है" वह एकदम से चौंक गई। "मैं पहुंच गई ठीक से"
"ओके बस यही पूछने के लिए कॉल किया था मेरा नंबर सेव कर लेना" कहते हुए मोहित ने फोन रख दिया।
मोहित का यूं पूछना आराधना को अच्छा लगा उसकी आवाज में एक अलग ही नरमी थी।
आराधना ने मोहित का नंबर सेव कर लिया।
घर के काम निपटाते शाम हो चली थी आराधना खाने की तैयारी करने लगी वैसे तो घर में दो ही लोग हैं लेकिन वह शाम का खाना व्यवस्थित ढंग से बनती है क्योंकि उसकी सोच है कि दिन में टिफिन में तो विवेक ठंडा ही खाना खाता है तो रात में तो व्यवस्थित तरीके से उसको खाना खाने को मिले ,आराधना कि इसी आदत के चलते विवेक की भी आदत पड़ गई है कि थाली पूरी सजी होनी चाहिए फिर भले वह कम ही खाना खाए।
खाने की इमेज पर विवेक ने पूछा, "आज क्या किया दिन में।"
"कुछ खास नहीं हॉस्पिटल गई थी बुखार जैसा लग रहा था दवा ले आई सोचा था प्रीति के घर जाऊंगी लेकिन बारिश हो रही थी तो हॉस्पिटल में ही थोड़ी देर रुकना पड़ा फिर घर आ गई।"
आराधना ने मोहित के बारे में कुछ नहीं बताया उसको भी अजीब लग रहा है कि मैं क्यों नहीं बताया पर उसका मन नहीं हुआ इसलिए उसने मोहित के चर्चा नहीं की विवेक से।
खाना खाने के बाद किचन समेट थोड़ी देर टीवी कर देखने के बाद सोने का ही टाइम हो गया विवेक तो सोने चला गया ।
दवाई खाई है तो उसको भी आज नींद आ रही थी उसने बेटी को मैसेज किया हाल-चाल पूछा क्योंकि जब यहां रात होती है तभी वह बेटी से बात कर सकती है उनके यहां सुबह हो रही होती है रोज फोन पर बात तो नहीं करती है पर मैसेज तो हमेशा होते ही रहते हैं ताकि बच्चे की खबर इनको और उनकी खबर बच्चों को मिलती रहे इतनी दूर रहते हुए भी तीनों जुड़े रहते हैं कभी ऐसा महसूस नहीं होता की बेटी इतनी दूर है यह तो टेक्नोलॉजी का ही कमाल है।
आराधना सोने जा रही थी कि उसका फोन बजा, उसने सोचा अब इस समय किसका मैसेज है उठा कर देखा तो मोहित का मैसेज था।
उसेने तुरंत पलट के देखा विवेक लगभग सो चुके थे फोन लेकर वह बाहर के रूम में चली आई।
मोहित -हैल्लो सो गई क्या?
मैसेज देखकर उसने तो सोचा तुरंत रिप्लाई करूं कि ना करूं फिर मन में आए इतनी फॉर्मेलिटी की क्या बात है कर देती हूं
अब एक मित्र के तरीके से बात करने में कोई बुराई तो है नहीं अगर कॉलेज के जमाने में कुछ चक्कर वक्कर होता तो आज बात करना ठीक नहीं था पर ऐसी तो कोई बात थी ही नहीं उसने खुद को समझाया रिप्लाई कर दिया।
आराधना -बस सोने जा रही थी
मोहित-बहुत जल्दी सो जाती हो
आराधना- क्या रात भर जागूँ
मोहित-रात भर की कौन बात कर रहा है टाइम देखो अभी कितना कम हुआ है
आराधना-अरे रोज इतनी जल्दी नहीं सोती थोड़ा टीवी वगैरह देखती हूं कभी बुक पढ़ती हूं।
मोहित-आज क्यों
आराधना-आज कहां मिले थे तुम मुझे
मोहित-अस्पताल में
आराधना-हॉस्पिटल कोई क्यों जाता है
मोहित-बैंक के बड़े कस्टमर से मिलने
आराधना- हा हा हा
मोहित-हंस क्यों रही हो
आराधना-मेरे यहां लोग दवा लेने अस्पताल जाते हैं
मोहित-अच्छा ठीक है दवा लेने जाते हैं
ओके तो बीमार हो समझ गया
आराधना-क्या समझ गए दवा खाई इसलिए जल्दी सोने जा रही थी यह बोला।
मोहित-इसके लिए इतना लंबा बोलने की क्या जरूरत थी पहले ही बता देती
आराधना-तुमने सवाल जवाब चालू कर दिया पहले क्या बताती
मोहित-ओके स्नो व्हाइट समझ गया चलो अब तुम सो जाओ
आराधना-स्नो व्हाइट क्या होता है
मोहित-कॉलेज में हम लोग तुमको स्नो वाइट करते हैं
आराधना -लोग मतलब कौन-कौन
मोहित- लोग नहीं सिर्फ मै तुम इतनी गोरी चिट्टी थी इसलिए।
आराधना -थी मतलब
मोहित-थी नहीं आज भी हो आज देखा तो आज भी उतनी सुंदर लग रही थी।
आराधना-हां अब ठीक है
मोहित -अच्छा तुम बात को मत बदलो
आराधना -बात क्या बदली
मोहित-मैं स्नो व्हाइट इसलिए कहता था कि तुम मुझे बहुत अच्छी लगती थी
आराधना-अच्छी लगती थी मुझे तो कभी पता नहीं चला
मोहित-मैंने एक बार तुमसे प्रैक्टिकल कॉपी मांगी थी
आराधना- मुझे ध्यान नहीं शायद मांगी तो थी
मोहित-तुमको नहीं ध्यान होगा मुझे सब ध्यान है
आराधना- तो आज क्यों बता रहे हो वापस नहीं की थी क्या
मोहित-वापस की थी उसका कवर भी बदला था
आराधना-क्यों मेरा कवर गंदा था क्या
मोहित-नहीं
आराधना -तो क्यों बदला था
मोहित-मैंने कुछ लिखा था उस पर
आराधना- क्या मैं तो नहीं देखा
मोहित-मुझे लगा तुमने देखा और गुस्से की वजह से चार-पांच दिन कॉलेज नहीं आई
आराधना-अरे सो सॉरी तुम्हें ऐसा लगा मैंने नहीं देखा था
मोहित -तो फिर तुम उसके बाद कॉलेज क्यों नहीं आई थी
आराधना -अरे मुझे याद आया मेरी तबीयत खराब हो गई थी तो मैं चार-पांच दिन नहीं आई थी
मोहित- हम्म यह बात थी मुझे लगा कि...
आराधना-क्या लिखा था
मोहित-छोड़ो ना अब जाने दो कुछ नहीं
आराधना-अरे बताओ ना
मोहित नहीं अब नहीं, तब देखती तो बात और ही होती।
आराधना-हम्म ठीक है मत बताओ
मोहित-अब तुम सो जाओ
G
O
O
D
N
I
T
E
आराधना-ओके ठीक है गुड नाइट पर यह तुमने गुड नाइट कैसे लिखा है
मोहित-मैं तो ऐसे ही लिखूंगा
आराधना- Ha ha ha bye
मोहित-Bye
आराधना उसके बातों से सच में पड़ गई कि उसको तो हर बात याद है क्या लिखा था उसने कर पर सिर्फ अंडरलाइन के बारे में बात कर या उसने सच में कुछ लिखा था और उसका स्नो व्हाइट बोलना और अंडा सोच रही है क्या उसका लगाओ मेरी तरफ मेरी सोच से भी ज्यादा था क्या उसने इसलिए मुझे दूरी बनाई कि उसे लगा था मैं उसके उसे लिखे को पढ़कर नाराज हो गई हूं बहुत सारे सवाल उसके मन में कौन है लेकिन आज उसकी बातों से यह तो समझ में आ गया कि मोहित को आराधना की तरफ बहुत ही झुका और लगाव था आराधना ने अनजान बनकर उसे बात को टालने की कोशिश की है आज मैसेज में।

