चैलेंज दिन 9 — आपका वो पहलू जो कोई नहीं देखता
चैलेंज दिन 9 — आपका वो पहलू जो कोई नहीं देखता
आराधना ने महसूस किया है कि आजकल वह विवेक से झगड़ा नहीं करते हैं यदि विवेक कोई बात कह देता तो उसको बुरा नहीं लगता है। शायद पिछले 4 महीना से उनके बीच में छोटी सी भी कहा सुनी नहीं हुई है और वह सोच रही इसके पीछे बहुत बड़ा हाथ मोहित का है ,महिला हो या पुरुष दोनों को सिर्फ एक ही बात चाहिए होती है कोई उनसे अच्छे से बात करे उनकी बात सुने उनका पॉइंट ऑफ व्यू समझे उनकी मन की बात को सुने शायद यह मोहित और आराधना एक दूसरे के साथ पूरी कर रहे हैं ।
आराधना अब चिढ़ी हुई नहीं रहती है वैसे तो पति-पत्नी को भी आपस में ऐसे ही व्यवहार करना चाहिए एक दूसरे के साथ दोस्तो जैसे पर कई बार जब शादी को बहुत समय हो जाता है तो हम हर चीज को इतना टेकन ऐज ग्रांटेड लेने लगते हैं इन छोटी-छोटी बातों को भूल जाते हैं अच्छा बोलना भी भूल जाते हैं सिर्फ खराब और कमी निकालने वाली बात ही बोलते हैं कई बार प्यार जताना भी भूल जाते हैं।
बिस्तर में सिर्फ फर्ज जाएगी करने लगते हैं जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए और यही सब रिश्तो के लिए बहुत घातक होता है।
इन्ही कारणों से कपल में सो कोई एक या कभी कभी दोनो कोई और कंधा ढूंढ लेते है।
पूरा दिन बीत गया रात होने को है मोहित की तरफ से अब एक वॉइस मैसेज में गाना आया, गाने को सुने बिना ही आराधना भड़की,
"तुमको अब याद आई कहां थे दिन भर?" "सॉरी सॉरी सॉरी देर हो गई।" मोहित ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ msg लिखा।
आराधना -देर ???इसको तुम सिर्फ देर रहते हो।
मोहित-लो कल का गुड नाइट आज भेज देता हूं।
आराधना-अब मैं तुमसे बात नहीं करती।
मोहित-देखो तुम्हारी यह नाराज होने वाली आदत मुझे बिल्कुल अच्छी नहीं लगती।
आराधना- अच्छा तो चार-पांच महीने हो गए तो मेरी आते भी बुरी लगने लगी ।
मोहित-अरे अरे मतलब नाराज मत हो तुम।
मोहित उसको कुछ बताना नहीं चाहता था लेकिन जब आराधना ज्यादा नाराज होने लगी तो उसने बताया कि उसकी दिवंगत वाइफ की मम्मी की तबीयत कल खराब हो गई थी तो उनको हॉस्पिटल इमरजेंसी में ले जाना पड़ा इसलिए वह वहां चला गया था उनका एक बेटा है जो उनका ध्यान नहीं रखता इसलिए कई बार मोहित को ही उनका ध्यान रखना पड़ता है इसलिए वहां फंस गया था।
मोहित कभी भी अपनी वाइफ की कोई बुराई नहीं करता है आराधना के सामने
पर आज उसने बोला कि मेरी पत्नी मेरे घर वालों को बहुत परेशान करती थी हमेशा बीमारी का बहाना बनाना किसी का बिल्कुल ध्यान नहीं रखना ।
शुरुआत में आर्मी में मैं अपने साथ अपनी फैमिली नहीं रख सकता था उसने बहुत परेशान किया मेरे घर वालों को कई बार वहां से फोन पर भी हमारे झगड़े हो जाते थे मैं बहुत परेशान हो जाता था मैं टेंशन में वहां बहुत ड्रिंक करने लगा था ।
जो कि मेरे सेहत के लिए अच्छा नही था उस चक्कर में मुझे एक तो बीमारियां भी हुई फिर उसका बहुत इलाज करना पड़ा।
देश सेवा में अपने घर से दूर रहना टफ कंडीशंस में रहना, उसमें जब घर में प्रॉब्लम होती है तो आदमी के लिए सहना बहुत मुश्किल होता है। हां यह बात भी सही है परिवार वालों के लिए भी मुश्किल होता है लेकिन मेरी तो जब शादी हुई तब भी मैं सेना में ही था ऐसा तो नहीं है कि मैं बाद में गया सोच समझ कर ही उसके घर वालों ने मेरे साथ शादी की थी ।
सैनिकों को इतनी जल्दी छुट्टी नहीं मिलती है यह तो सब लोग ही जानते हैं।
कारगिल युद्ध में भी उसने हिस्सा लिया था यह बात आराधना जानती है तब तो कॉलेज को खत्म हुए सिर्फ एक ही साल हुआ था या शायद 2 साल हो गए थे उसने कॉलेज के बाद सीधे सेना ज्वाइन की और उसको इतने बड़े युद्ध का हिस्सा बनना पड़ा।
उसने उसको सब बताया कि कैसे युद्ध में जाते समय एक सैनिक अपने घर वालों के नाम एक अंतिम पत्र लिखता है कि अगर वह नहीं रहा शहीद हो गया तो उसके घर वालों को वह पत्र भेज दिया जाएगा।
आराधना को मोहित से यह सब बातें सुनना बहुत अच्छा लगता है और वह उसके सेना के किस्से बहुत चाव से सुनती है ।
हर सैनिक अपने सेना के किस्से सुनना चाहता है लेकिन उसके आसपास के सब लोग सुनकर बोर हो चुके होते हैं लेकिन आराधना उसकी बातों को बहुत ध्यान से सुनती है उसकी तारीफ करती है तो मोहित को भी बहुत अच्छा लगता। वह बोलता है कि मुझे कभी किसी ने इतना मोटिवेट नही किया न ही इतनी तारीफ की जितनी तुम करती हो।
मोहित ने अपना ड्रिंक करने वाला और घर के झगड़ो वाला कमजोर पहलू भी आज आराधना को बताया जिस को हमेशा सबसे छुपा कर रखता था ।
आराधना ने इन सब बातों को सहजता से लिया मोहित को बोला अब उन सब बातों को मत सोचो जो बीत गया सो बीत गया
आज तुम को यह सब बता कर दिल को सुकून से मिला है मोहित बोला था
"सुनो आराधना क्या कल मेरे साथ धूमने चलोगी.........."
"प्लीज प्लीज मना मत करना।
सिर्फ थोड़ा सा बाइक पर जाएंगे कही टापरी पर चाय पियेंगे............."
आराधना ने हामी भर दी।

