STORYMIRROR

Shalini Dikshit

Romance

3  

Shalini Dikshit

Romance

चैलेंज दिन 30 — वह कहानी जिसे हमने चुना'

चैलेंज दिन 30 — वह कहानी जिसे हमने चुना'

3 mins
0

चारु  को अमेरिका गए  6 महीने से अधिक हो गए हैं, आराधना के दोनों बच्चों ने चारु की बहुत मदद की शुरुआत में वहां सेट होने में। अब वह भी उन दोनों के साथ हिल मिल गई है, सोनू और चारु भी कई बार साथ में समय बिताते हैं, घूमने फिरने जाते हैं, एक दूसरे को समझने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

आराधना विवेक और मोहित भी आपस में अक्सर मिलते रहते हैं, कभी खाने पर कभी चाय पर, कभी साथ में कहीं घूमने चले जाते हैं, मोहित ने रोज-रोज का गुड मॉर्निंग, गुड नाइट, करना और आराधना को हमेशा मैसेज करते रहने की आदत छोड़ दी है, बस कभी-कभी बीच में फोन पर बात कर लेता है, वह भी कहीं कोई जरूरी बात हुई तो वरना वह लोग साथ में ही मिलते हैं, विवेक के सामने दोनों अच्छे से खुलकर बात करते हैं, क्योंकि पुरानी दोस्ती जो है विवेक को दोस्ती से कोई प्रॉब्लम भी नही हुई है।

आज अचानक सुबह-सुबह ही मोहित आराधना के घर पर आ गया, आते ही विवेक ने पूछा, "अरे आज इतनी सुबह क्या हुआ सब ठीक है?"

"हां यार सब ठीक है, चारु बोल रही है कि उसको आराधना से बात करनी है, मैंने बोला उसके फोन पर फोन करके कर लो तो कह रही थी, नहीं आपके फोन से ही करनी है, आप वहां जाओ तब मैं कॉल करूंगी। इसलिए मैं आ गया, और कुछ बताने का उसने मौका ही नहीं दिया। 

"ठीक है कोई बात नहीं तुम बैठो फोन आएगा तब बात कर लेंगे।" विवेक बोला। 

 तब तक आराधना चाय बनाने चली गई, चारु ने अपने पापा को वीडियो कॉल किया, तभी किचन में से आराधना गैस बंद कर दौड़ी हुई आई। उसने कॉल उठाया तो सामने तीनों बच्चे खड़े थे। साथ मे एक लड़का और था सब एकदम खुश थे। 

आराधना की बेटी ने बोला, "मम्मी, पापा और अंकल यह दोनों शादी के लिए मान गए हैं, अब मुझे चारु के रूप में एक भाभी मिलने वाली है, सबको बधाई।"

"दीदी ने भी हम लोगो के लिए जीजा जी धुंध लिए है।" चारु ने उस लड़के की तरफ इशारा कर के बोल।

"अरे वाह ये तो डबल खुशी की बात है......" आराधना के साथ मोहित और विवेक भी बोले,

"पर हम लोग अभी तुरंत शादी नही करेंगे अभी करियर बनाएंगे।"

"ओके बच्चों हम राजी है इस बात पर।" आराधना बोली, "भगवान ने हमारी सुन ली चलो बहुत अच्छा, बच्चों थैंक यू कि तुमने हमारी बात पर गौर किया ।"

"शादी तो हम इंडिया में ही करेंगे, इसलिए उसके लिए आप लोगों को एक दो साल इंतजार करना पड़ेगा।"

"ठीक है मेरे बच्चों प्रेम से रहना ध्यान से रहना, हम इंतजार कर लेंगे कहते हुए मोहित ने फोन रख दिया।"

विवेक और आराधना खुश है कि बेटी ने जो लड़का पसन्द किया वो भी भारतीय है।

मोहित और विवेक आपस में गले लग गए। आराधना हाथ जोड़ कर ऊपर देखते हुए ईश्वर का शुक्रिया अदा कर के बोली, "अब मैं चाय बनाने जा रही समधी जी, जाइये विवेक के साथ गरमा गर्म नाश्ता बाजार से ले कर आइए।"

दोनो बोले, "जो आज्ञा........"


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance