STORYMIRROR

Shalini Dikshit

Romance

4  

Shalini Dikshit

Romance

चैलेंज दिन 29 — आखिरी बात जो मुझे तुमसे कहनी है

चैलेंज दिन 29 — आखिरी बात जो मुझे तुमसे कहनी है

5 mins
0

चारु हॉस्टल जाने के लिए अपना सामान पैक करते हुए पापा से बोली, "पापा मैं फाइनल एग्जाम के लिए जा रही हूं, उसके बाद कुछ दिन की छुट्टियां मिलेंगी तो मैं आपके साथ रहूंगी, हम दोनों साथ में बहुत अच्छा समय बिताएंगे, उसके बाद मुझे अमेरिका जाना पड़ा तो पता नहीं कब मिल पाऊं आपसे ।"

"हां बेटा ठीक है, तुम आराम से  पढ़ने जाओ, लेकिन तुम तो जानती हो मां-बाप की भी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं, अगर तुम्हारी मम्मी होती तो वह तुमसे हमेशा कांटेक्ट में रहती तुमको अच्छा बुरा सिखाती, मैं तो पिता हूं शायद तुम मुझे हर बात ना कहो इसलिए मेरे मन मे भी कई डर है, ऐसा बोलते हुए मोहित ने अपने फोन में आराधना और उसके बेटे सोनू की फोटो दिखाई, "चारु !! तुम आराधना आंटी से मिली थी ना यह उनका बेटा है, यह भी यू एस में पढ़ता है, साथ में कुछ काम भी करता है कोई हेल्प चाहिए हो इस से मिल लेना।"

"अरे वाह पापा ये आंटी का बेटा है, मुझे वो बहुत अच्छी लगी थी, बहुत प्यार से बात कर रही थी मुझसे।"

"अभी और भी बात करनी है तुमसे।" मोहित झिझकते हुए बोला। 

 "आप ऐसे सोच सोच कर क्यों बोल रहे हैं, बोलिए क्या बात है?"

"मैं चाहता हूं तुम अमेरिका जा कर इससे मिलो,अगर अच्छा लगे तो  शादी करने के बारे में सोचो।" मोहित बोला।

"शादी???? पापा अभी मुझे पढ़ाई और करियर की बात सोचनी है, अचानक से शादी की बात?"

"अगर तुम्हें कोई लड़का पसंद कर लिया, यह तुम्हारे जीवन में कोई है तो अलग बात है, अगर कोई नहीं है तो इसके बारे में सोचना। तुम अमेरिका जा रही हो यह भी वही है, फैमिली को हम जानते हैं, इसलिए साथ में मिलना जुलना। अगर एक दूसरे को तुम दोनों पसंद आ गए तो शादी के बारे में सोचना कोई जल्दी नहीं है ।" मोहित ने समझाया। 

"अभी मैं फाइनल एग्जाम पर ध्यान दे रही हूं......."

"बेटा फाइनल एग्जाम पर ही ध्यान दो, लेकिन मेरी बातों पर भी गौर करना।"

"ठीक है पापा इस बारे में भी मैं सोचूंगी।"

चारु को बस में बैठाने के बाद मोहित को काम पर जाना था, लेकिन उसके मन में अचानक से कुछ और ही चल पड़ा। उसने एक रोज खरीदा और आराधना के घर की तरफ मुड़ गया, उसको पता है दोपहर का टाइम है तो इस समय विवेक घर पर नहीं होगा लेकिन अगर आराधना उसको देखकर गुस्सा हो गई तो, नहीं नहीं कोई बात नहीं मैं संभाल लूंगा। 

मोहित के दिमाग मे बहुत कुछ चल रहा था।

 मोहित ने आराधना के घर की बेल दबाई, दरवाजा खुला सामने मोहित को देखकर 

आराधना अवाक रह गई-  "तुम इस समय यहां कैसे?"

"अब तुम ज्यादा सवाल मत करो आज मैं तुमसे एक आखरी बात कहने आया हूं...."

"आखरी बात आखरी क्या होती है ?कहां जा रहे हो तुम?"

मोहित सीधा उसके ड्राइंग रूम की तरफ चलता चला आया कोई जवाब नही दिया।

आराधना भी दरवाजा बंद करके ड्राइंग रूम की तरफ आ गई ।

"मैंने चारु से बात कर ली है वह मान गई है, तुम्हारे बेटे से मिलेगी और शादी के बारे में सोचेगी।" 

"यह तो बहुत अच्छी बात हुई, मैंने भी बेटे से थोड़ी बात की है, लेकिन अभी पूरी तरह से बात नहीं की।" आराधना बोली। 

फिर अचानक से मोहित घुटनों पर बैठ गया और गुलाब का फूल आराधना की तरफ करते हुए बोला, "मेरा हमेशा से सपना था, मैं तुमको प्रपोज करूं, अपने प्यार का इजहार करूँ, तुम्हारे आगे घुटनों पर बैठ आज वह अपना सपना में पूरा करने आया हूँ।"

आराधना  घबरा गई लेकिन मोहित उसको कुछ बोलने का मौका ही नहीं दे रहा है। 

मोहित ने उसकी तरफ रोज करते हुए बोला, "मेरी प्रिय आराधना क्या तुम मेरी बेटी की सास बनोगी? मैं हमेशा समधन के रूप में तुम्हें बहुत इज्जत से देखूंगा, तुम्हारा सम्मान करुंगा और हमेशा तुम एक मेरी प्यारी मित्र रहोगी।" 

आराधना ने गुलाब का फूल हाथ में ले लिया बोली, "हां जरूर बनूंगी, मैं तुम्हारी बेटी की सास और साथ ही उसकी मां भी।"

मोहित ने खड़े होकर चैन की सांस ली बोला, "कौन जानता था, मेरा सपना इस तरह से पूरा हो जाएगा, मैं आराधना को प्रपोज करूंगा और वो हाँ भी कर देगी।"

दोनों हंसने लगे ।

मोहित ने बोला "मैं फटाफट निकलता हूं।"

"मैं चाय बनाती हूं........"

 मोहित बोला, "नहीं ऐसे में चाय नहीं, बाद में आऊंगा किसी दिन विवेक के सामने।"

 मोहित वहां से चला गया

आराधना को बहुत ही हल्का और खुशनुमा महसूस हो रहा है, मोहित के साथ बात करते हुए उसको अक्सर मन पर बोझ महसूस होता था, भले उन दोनों के बीच कुछ गलत ना हो पर इस तरह चोरी छुपे बात करना उसको कई बार अजीब लगता था ।

वह मन में सोचती थी आखिर उसका दोस्त है तो है, वह बात क्यों नहीं कर सकती, इस सब उलझन में कई बार दिमाग बहुत थक जाता था। अब उसे अच्छा लग रहा है कि मोहित एक तरह से उसके घर का सदस्य हो जाएगा, अब उसे मोहित से बात करने में या उसका ध्यान रखने में कोई पाबंदी भी नहीं होगी। यही सब सोचते हुए बहुत देर हो गई, टाइम का पता ही नहीं चला। विवेक के आने से पहले वह जरूरी काम निपटाने लगी ।

ऑफिस से आ कर विवेक ने कहा, "आराधना हमको सोनू से बात भी करनी होगी, हमने मोहित को हां कर दिया है, अगर सोनू ने मना कर दिया तो इसलिए हमें जल्दी और सोनू से बात करके कोई नतीजा पर पहुंचना होगा।आज दिन में मैंने सोनू को मैसेज किया था।" आराधना बोली, "मैंने हिंट तो दी है, मुझे लग रहा है कि सोनू भी मान जाएगा।"


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance