चैलेंज दिन 26 — डर और प्यार के बीच चुनाव
चैलेंज दिन 26 — डर और प्यार के बीच चुनाव
विवेक ने खुशी बोला, "आप तो मेरी पत्नी के मित्र है, तब तो मेरे डबल मित्र हुए........"
चारु बोली, "आंटी नमस्ते, आप पापा की फ्रेंड हाऊ नाइस।"
"कितनी प्यारी बच्ची है, बेटा तुम कुछ खरीदने आई थी क्या?" आराधना बोली।
"हां आंटी, वेडिंग में पहनने के लिये ड्रेस।"
"चलो हम पसंद करते है, आप दोनो बाते करो, मैं चारु बेटा के लिए ड्रेस देखती हूं।"
आराधना और चारु चले गए।
मोहित को बहुत अच्छा लग रहा है, चारु के साथ आराधना को देख कर आराधना को भी चारु बहुत प्यारी लग रही है।
विवेक के साथ बातें करते हुए मोहित सोच रहा है, उस को क्या करना चाहिये, क्या इस स्टोर के बाद विदा ले लेना चाहिये या मुलाकात को कुछ और लंबा कर के साथ मे खाना खाने का ऑफर देना चाहिये? हो सकता है विवेक ही बोले।
पर वो क्यो बोलेगा, आराधना मेरा प्यार है, मैं उसके साथ वक्त बिताने और अपनी बेटी को उसके करीब लाने के लिये ये सब करना चाहता हूँ, मोहित के मन मे उथल पुथल चल रही है। उसके साथ ही मोहित विवेक से भी औपचारिक बातें कर रहा है।
"पापा देखिये आ कर, हम ने क्या पसंद किया है।" चारु ने आवाज दी।
मोहित उठ कर गया, तीनो को साथ खड़ा देख कर वो रोमांचित हो रहा है।
"बहुत सुंदर ड्रेस है बेटा।" मोहित बोला।
पतली गोरी नाजुक सी चारु गाउन में बहुत सुंदर लग रही है।
बिल करने के बाद चारो लोग स्टोर से निकले विवेक ने हाथ मिला कार बोला, "अच्छा तो अब ...."
उसकी बात को बीच मे काट ते हुए मोहित बोल पड़ा, "अरे अभी तो आराधना मेरी बेटी को ड्रेस के साथ कि एक्सेसरीज खरीदने में मदद करेंगी, फिर यही फ़ूड कोर्ट में मैं आप लोगो को अपनी पसंद का खाना खिलाऊंगा।"
मोहित ने डर को दूर भगा कर ये बिना सोचे आराधना के सोचेगी अपनी बात कह दी।
"ये भी अच्छा रहेगा क्या कहती हो आराधना?" विवेक ने पूछा।
"जैसा आप लोग कहें......"
"तो फिर डन........." मोहित बोला।
आराधना और चारु खरीदारी के लिये निकल गए, आराधना जानती है कि चारु बिन माँ की बच्ची है वो उसको स्नेह देना चाहती है।
खाना खाते, बाते करते बहुत देर हो गई थी सब ने खूब सारी बातें की, पर मोहित ने ऐसा कुछ नही बोला जो अजीब लगे।
चारु ने भी बोला, "मैं आगे पढ़ने के लिये अमेरिका जाना चाहती हूँ, स्कॉलरशिप मिल गई तो जाऊंगी, ऐसा मैंने सोचा है, पापा बोल रहे जैसा तुम्हारा मन हो वो करो स्कालरशिप कम मिली तो भी जाओ बेटा।
चारु भी घुल मिल गई उन दोनों के साथ।

