STORYMIRROR

Shalini Dikshit

Romance

4  

Shalini Dikshit

Romance

चैलेंज दिन 22 — जो मुझे आखिरकार समझ आया

चैलेंज दिन 22 — जो मुझे आखिरकार समझ आया

2 mins
0

मोहित से बात करने के बाद आराधना का मन  शांत है, उसको लग रहा है कि एक महीने बाद वह दोनों लोग आपस में कुछ बात करेंगे सुलझाएंगे इस लिए मन में वह खालीपन नहीं है, ऐसा लग रहा है कि डोर टूटी नहीं है, फिर से बात करने का अवसर है इसलिए आराधना मन में थोड़ा शांत महसूस कर रही है।

विवेक ने उसको ऑफिस से आकर बोला- 

"मेरी बैंक का एक सेमिनार है इसलिए मुझे मुंबई जाना है 2 दिन के लिए।"

"अरे वाह!! अब तो तुमको रोज ही जाना होता है कभी 4 दिन के लिए जाना है, कभी दो दिन के लिए सेमिनार में जाना है। मुझे भी ले चलो मुंबई।" आराधना बोली।

"तुम कहां चलोगी, दो दिन के लिए ही तो जाना है ।'

"आज तुमको पहले की तरह चाहता देखकर मुझे अच्छा लग रहा है, पता नहीं क्यों कई दिनों से महसूस कर रहा था तुम बहुत गुमसुम थी।"

"अच्छा आप मेरे बारे में महसूस भी करते हैं, मुझे तो नहीं पता था आप इतना सोचते मेरे बारे में।" आराधना ने  विवेक से चुटकी ली।

"हां सोच रहा हूं तुम्हारे बारे में सोचना छोड़ दूं, कोई बाहर वाली ढूंढ लूँ उसके बारे में सोचूं।" विवेक ने भी मजाक किया।

"ढूंढ के देख लो मेरी जैसी नहीं मिलेगी।"

"तुम्हारे जैसी, इतना पागल तो नहीं हूं।" 

"कहना क्या चाहते हो?"

"अरे अरे कुछ नहीं, मैं कुछ नहीं कहना चाहता।" विवेक बोला।

"हां लेकिन मैं कह रही हूं कोई ढूंढी उसका खून कर दूंगी, समझे तुम।"

"हा हा हा हा........." विवेक हंसा

अभी तो एक महीना होने में काफी दिन बाकी हैं शायद 10 दिन ही बीते हैं, लेकिन आराधना को समझ में आ गया है और शायद मोहित को भी समझ में आ गया है कि गलती कहां हुई थी। आराधना तो पहले ही अपनी जगह पर सही थी, पर उसको यह समझ में आ गया है कि उसको मोहित के सामने अपनी भावनाओं को बहुत छुपाना नहीं है, लेकिन अपनी सीमाओं को भी ठीक से समझा देना है। 

मोहित को भी यह समझ में आ गया है कि उसे आराधना की सीमाओं का आदर करना होगा और साथ ही उसके साथ दोस्ती और अपनापन बनाए रखने के लिए जो भी कोशिश करनी है, वह उसको करनी पड़ेगी और छिछोरे पैन से बचना होगा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance