चैलेंज दिन 15 — हम क्या हैं?
चैलेंज दिन 15 — हम क्या हैं?
हँसते - खेलते 15 घर मे बिता कर बच्चे घर को सूना छोड़ कर चले गए है। घर पुराने ढर्रे पर आ गया है विवेक काम पर जाता है आराधना घर के कामो में लगी रहती है, कभी किसी सहेली के घर चली जाती है तो कभी अपने भाई बहन के हाल चाल ले लेती है फोन से।
सब पहले जैसा है अगर बदली है तो सिर्फ एक चीज की दस दिन से उस ने मोहित से बात य्य मैसेज नही किया है।
मोहित ने कई बार सॉरी बोला है उस दिन की हरकत के लिए वो किस वाली बात से शर्मिंदा है।
कई दिन बीत गए है आज आराधना को भी मोहित की फिक्र हो रही है इतनी बार तो सॉरी बोला है उसने अब उसका मैसेज आया तो वो गुस्सा नही करेगी आराधना मन ही मन सोच रही है।
आराधना को बाजार के कई काम निपटाने है, इसलिये बाजार जाना होगा उसका मोहित के कारण मन नही लग रहा।
मैंने बात को इतना न बढ़ाया होता वो सोचते हुए दुखी हो रही है।
आज का पूरा दिन निकल गया लेकिन मोहित का कोई मैसेज नहीं आया आराधना काफी दुखी है क्या मैं ही मैसेज कर लूं वह सोच रही है अगर मैंने मैसेज कर दिया मैं तो क्या मैं छोटी तो नहीं हो जाऊंगी आखिर वह मेरा दोस्त है नहीं, नहीं मैं मैसेज नहीं करूंगी मगर मैं करूंगी तो बहुत गलत संदेश जाएगा प्रार्थना का मन बेचैन है।
उसने घड़ी देखी विवेक के आने का टाइम हो रहा है वह किचन में गई खान की तैयारी करने लगी वह अक्सर विवेक के आने के पहले खान की तैयारी कर लेते थे ताकि शाम की चाय साथ में बैठकर दोनों अच्छे से पी सके एक दूसरे के साथ थोड़ा वक्त बिता सके ऐसे ही रोजमर्रा के काम निपटाते रात हो गई और मोहित का मैसेज नहीं आया आराधना उदास मन से सोने की कोशिश करती रही बहुत देर तक उस को नींद नही आई फिर न जाने कब आंख लगी।
अगली सुबह जब उसने फोन देखा तो मोहित का गुड मॉर्निंग मैसेज था, उसका चेहरा खिल गया उसने भी गुड मॉर्निंग कर दिया।
मोहित का स्माइली के साथ मैसेज आ गया -गुस्सा उतर गया तुम्हारा।
आराधना ने अपने स्टाइल में बोला- ज्यादा दिमाग मत खराब करो, दिन में मुझे फोन करना तुमसे बात करनी है।
मोहित - ठीक है
विवेक ऑफिस जाने के बाद आराधना इंतजार करने लगी की जल्दी मोहित का फोन आए सब कुछ नॉर्मल हो जाए पहले जैसे ही बात होने लगे हमारे दोनों के बीच ऐसा कोई लम्हा ना बने जब ऑकवर्ड सिचुएशन बने वह यही सोचती रहती है क्योंकि वह दोस्त के रूप में मोहित को खोना नहीं चाहती है।
आराधना ने खुद ही मोहित को फोन कर दिया।
मोहित ने बोला, "मैं लंच टाइम में तुमको 2:00 बजे के आसपास फोन करूंगा अभी थोड़ा बिजी हूं......"
आराधना ने बोला, "ओके। ' और फोन रख दिया।
आराधना हर बात का मतलब निकालने की कोशिश कर रही है आज उसने कैसे बोल दिया वह बिजी है वैसे तो ऐसा नहीं बोलता है लग रहा है मोहित अभी तक गुस्सा है कि मैं इतने दिन तक नाराज रही।
कोई बात नहीं फोन आएगा मैं अच्छे से बात करूंगी सब ठीक हो जाएगा आराधना मन में खुद से ही बात कर रही है।
आराधना की नजर बार-बार घड़ी पर जाती है फिर कभी फोन पर जाती है मोहित के फोन का बहुत इंतजार कर रही है।
आराधना ने पहली ही रिंग पर फोन उठा लिया मोहित ने बोला, "अच्छा तो मेरे फोन का इंतजार कर रही थी।"
"हां करूंगी ना तुमने तो बोला था की करोगे।"
"तो इतने दिन मुंह फुलाई क्यों बैठी रही?"
"मुंह फुलाई क्या होता है? तुमने बात ही ऐसी की थी......." आराधना बोली।
"कैसी बात? इतनी क्या अजीब कर दी थी जो तुम इतना नाराज हो गई......" मोहित ने थोड़ा चढ़ते हुए कहा, "आज बात कर ही लेते हैं तुम ही बताओ आखिर हम हैं क्या?"
"क्या मतलब??" आराधना बोली।
"अब तो तुम ऐसे बात करती हो जैसे तुम्हें कुछ समझ में ही नहीं आता है मतलब क्या पूछ रही हो?"
"हां मुझे नहीं समझ में आ रहा है इसलिए तो पूछ रही हूं......"
"हम दोनों के बीच में क्या रिश्ता है?" मोहित बोला।
"हम दोस्त हैं और क्या हो सकता है?"आराधना ने हिचकते हुए कहा।
"अच्छा तो दोस्त ऐसी बात करते हैं? जैसे हम लोग बात करते हैं, दोस्तों के साथ छुप कर बाइक पर जाया जाता है?" मोहित तेज आवाज में बोल।
यह बात सुनकर आराधना एकदम चुप रह गई उसको लगा कि जैसे उसके ऊपर कोई उंगली उठा रहा है मन में सोच रही है कि मैं इसकी भावनाओं की कद्र करते हुए गई थी यह सोच कर की कोई गलत काम तो कर नही रहे छुपाया इसलिये कि कोई इस बात को नही समझेगा पर जो किया उसके लिए आज मुझ पर ब्लेम लगा रहा है।
"वह तो तुमने कहा था जाना है, इसलिए मैं चली आई क्योंकि मुझे भी तुमसे बात करना अच्छा लगता है......."
"मेरी और मेरी बात की इतनी फिक्र क्यो है तुमको?" मोहित बोला।
"तुम मेरे अच्छे दोस्त हो अब तुम आगे क्या कहना चाहते हो मुझे समझ नहीं आ रहा है?" आराधना बोली।
"क्या मुझे मना कर देना चाहिए था, तुम्हारे साथ चाय पीने नहीं आना चाहिए था? मुझे समझ में नहीं आ रहा है......"
"नहीं मैं यह नहीं कह रहा नहीं आना चाहिए था लेकिन तुम्हारे दिल में मेरे लिए जगह तो है यह सच है कि नहीं? मैं तुम्हें हमेशा से पसंद करता था यह बात तुम जानती हो......."
"मोहित वो समय निकल गया है, अब उस पसंद की उस बात की जिक्र करने से कोई फायदा नहीं है।"
"फायदा नुकसान की बातें मत करो तुम सिर्फ यह बताओ हम हैं क्या?"
"हम दोस्त हैं और दोस्त रहेंगे इसके आगे हमारे बीच में और कुछ नहीं हो सकता।" आराधना ने समझाया।
"हमारे बीच में कुछ नहीं हो सकता, यह मत बोलो हमारे बीच में बहुत कुछ है, तुम भी मुझे पसंद करती हो मैं समझता हूं......"
"मोहित मैंने सोचा था आज मैं नॉर्मल बात करूंगी कोई झगड़ा वाली बात नहीं करूंगी पता नहीं तुम क्यों फिर किसी न किसी बहस में पड़ गए हो........"
"मैं बहस की बात नहीं कर रहा मैं जीवन की सच्चाई की बात कर रहा हूं, तुम बातों पर पर्दा डालकर कब तक आगे बढ़ती रहोगी?"
"तो तुम क्या चाहते हो मैं अपने परिवार अपने पति को छोड़कर तुमसे शादी कर लूं क्या चाहते हो साफ-साफ बोल दो?" आराधना बोली।
"मैं ये कब बोला रहा छोड़ दो पति को.......चलो ठीक है, आज यह सब बात नहीं बाद में किसी दिन बात होगी।" मोहित बोला, "बाद में ठंडे दिमाग से मैं किसी दिन समझाऊंगा।"
दोनों ने थोड़ी देर इधर-उधर की बात की और फिर फोन रख दिया।
शायद दोनों में से किसी का भी मन बात करने में नहीं लग रहा था, आराधना सोच रही है यह रिश्ता उलझता ही जा रहा है, क्या इतना कॉम्प्लिकेटेड होता है किसी पुरुष मित्र से बात करना या उसके साथ आत्मीय संबंध रखना? आखिर हम हैं क्या? वह इसी सवाल में उलझी हुई है। वह तो यही समझ रही है वो लोग मित्र है, पर मोहित का यह सवाल 'हम हैं क्या?' उसको खाये जा रहा है।
हम दोस्त नहीं है, क्या हम दोस्त बनकर नहीं रह सकते? आराधना भी सवालों के घेरे में उलझ गई है। उसके पास किसी बात का कोई जवाब नहीं है, हां यह सच है उसको मोहित से लगाव है और वह मोहित से दूर नहीं होना चाहती है पर सब कुछ बहुत उलझता जा रहा है।

