चैलेंज दिन 11 — लगभग इकरार
चैलेंज दिन 11 — लगभग इकरार
"हेलो क्या कर रही हो ?"आराधना के फोन उठाते ही मोहित बोल पड़ा
"अरे !!आज तुमने दिन में कॉल कर दिया?"
"मेरा आज ऑफ है सेकंड सैटरडे मेरी छुट्टी होती।"
"अच्छा हां सेकेंड सैटरडे बैंक की छुट्टी होती है मुझे तो ध्यान ही नहीं था" आराधना बोली। "तुमको क्यों ध्यान होगा मेरी छुट्टी से तुमको क्या लेना देना।" मोहित तुनक पड़ा।
"तुम तो बच्चों जैसे जरा सी बात पर तुनक जाते हो।"
"मैं बच्चा नहीं हूँ, मिलो तो बताऊँ तुमको बच्चा नही हूँ" मोहित बोला।
Ok ok बोल कर आराधना ने दूसरा फोन आ रहा का बहाना कर के फोन रख दिया, उस को लग गया था आज मोहित छुट्टी के दिन फ्री है खाली दिमाग शैतान का घर।
वो बातों को कभी भी लीक से हटने नही देना चाहती है।
आज शाम को कुछ मेहमान आने वाले है तो आराधना घर को व्यवस्थित करने में लगी हुई है खाने की तैयारी भी करनी है विवेक को बोला था थोड़ा जल्दी आ जाना ऑफिस से ।
फोन में टिंग कर के मैसेज आने नोटिफिकेशन आया।
नाम चमका मोहिता आराधना चेहरे पर मुस्कान आई कि उसने स्मार्टली मोहित का मोहिता सेव कर रखा है।
फोन ले कर सोफे पर बैठ गई।
मैसेज में लिखा था "सुनो।"
आराधना - हाँ सुनाओ, आज व्यस्त हूँ तो तुमको बहुत सुनाना है।
मोहित- हा हा हा।
आराधना - बोलो।
मोहित- नही रहने दो।
आराधना - अरे बोलो भी।
मोहित -आई.........
आराधना - अब ये क्या?
मोहित - आई .......यू
आराधना - ओक मैं फिल कर लिया बस।
मोहित - क्या किया फिल?
आराधना - उस मे क्या बताऊँ
मोहित -बताओ तो।
आराधना - हेट।
मोहित गुस्से में इमोजी भेजता है।
आराधना- हंसते हुए अभी मैं रखती हूं फोन।
मोहित - मुझे फिल करने दो।
आराधना - तुम रहने ही दो।
मोहित समझ गया था ज्यादा बोला तो वो नाराज हो जाएगी ऐसा मोहित नही चाहता। इसलिये उस ने बात को बदला।
मोहित - मैं तो करूंगा फिल।
आई लाइक यू।
आराधना ने स्माइल का इमोजी भेजा।
फोन रख दिया।
आराधना की जान मे जान आई उसको लगा था।
आज इजहार कर ही बैठेगा फिर वो क्या करेगी।
मोहित को दुख तो हुआ पर वो ऐसा कोई काम नाही करना चाहता जिस से आराधना बुरा मान जाए।

