चैलेंज दिन 4 — पहला मैसेज
चैलेंज दिन 4 — पहला मैसेज
आराधना सो कर उठी है तो उसके शरीर में बहुत थकान सी है सर भी भारी है ऐसे लग रहा है कि सोई ना हो , वो तो लगना ही था रात भर दिमाग जो चलता रहा है जिन बातों को सोचते हुए वह सोई थी उससे उसके कारण ही उसको पूरी रात सपने से ही आते रहे कभी कोई अच्छे तो कोई बुरे उसकी नींद भी पूरी नहीं हुई है।
मन में सोच रही है कि विवेक के जाने के ऑफिस जाने के बाद वह थोड़ा सा सो जाएगी।
जैसा हर बार घर में झगड़े के बाद होता है वैसा ही इस बार भी हुआ अपने आप ही सब नॉर्मल हो गया वह विवेक के सवालों का जवाब देने लगी विवेक उसकी बातों का फिर धीरे-धीरे बातों का सिलसिला चालू हो गया और नॉर्मल घरेलू जिंदगी चालू हो गई है।
"आज नाश्ते में क्या बनाओगी?", विवेक ने पूछा
"सोच रही हूं आलू पराठा बना लूं आप कल दो बार किसी न किसी बहाने से आलू पराठे का नाम ले रहे थे।" आराधना बोली।
आराधना की आदत है वह विवेक का इतना ध्यान रखती है कि उसकी हर बात पर उसका ध्यान जाता है कल विवेक ने आलू पराठे का नाम लिया था तो वह समझ गई थी इनका आलू पराठा खाने का मन है इसलिए उसने नाश्ते में आलू परांठा बनाया है।
"वैसे एक बात तो सच है तुम मेरा बहुत ध्यान रखती हो ,मेरा आलू पराठा खाने का ही मन था", विवेक बोला।
"हाँ वो तो मैं रखती ही हूँ तुम को अब पता चला" आराधना ने चिढ़ते हुए बोला।
"सुनो न टिफिन में भी दही के साथ पराठा रख देना दूसरा कुछ मत बनाना।", विवेक ने बोला।
उनके संवाद से लग रहा है कि घर का माहौल एकदम नॉर्मल हो गया है हमेशा ही यही होता है झगड़े के बाद तुरंत ही यह दोनों नॉर्मल हो ही जाते हैं क्योंकि झगड़ा सिर्फ छणिक गुस्से के वजह से होता है दिल में दूरियां नहीं आई है।
विवेक के ऑफिस जाने के बाद आराधना चाय का कप और मोबाइल ले कर बैठ गई साथ मे टीवी भी ऑन कर लिया।
तभी उसका मन फिर से अतीत में गया वो सोच रही है तब मोबाइल होता तो सभी को बात करने में कितनी आसानी होती
घर मे लैंड लाइन फोन था पर सब को नंबर देने की परमिशन ही नही थी और हर किस के घर मे होता भी नही था फोन।
वो चाय पीते हुए फेस बुक
पर मोहित नाम सर्च करने लगी
सोच भी रही है कि इतने वर्ष बीत गए उस ने कभी फेस बुक पर किसी लड़के को सर्च नही किया लगभग साथ कि सभी लड़कियां उस की मित्रता सूची में है और कुछ एक सहपाठी लड़के भी है पर वो सब यूनिवर्सिटी के है
कॉलेज का कोई नही है।
ग्रैजुएशन में छोटा शहर होने के नाते उसकी लड़को से दोस्ती नही थी माहौल थोड़ा अलग सा था कालेज का।
उसको कई प्रोफाइल में से एक प्रोफाइल दिखाई दी जिसमें उसी आदमी का प्रोफाइल फ़ोटो लगा था जिसको उसने उसे दिन हॉस्पिटल में देखा था नाम मोहित वर्मा वह समझ गई कि वही मोहित है बायो में परिचय लिखा हुआ था एक्स आर्मी मैन ।
अच्छा तो आर्मी जॉइन कर ली थी इसने आराधना को सोच कर अच्छा लगा क्योंकि आराधना को आर्मी बहुत पसंद है ।उसकी प्रोफाइल लॉक नहीं है पर सिक्योरिटी लगी हुई है इसलिए कुछ एक चीज ही दिख रही है।
आराधना सोचने लगी की कॉलेज में तो लड़कों से बातचीत होती ही नहीं थी इसलिए मोहित से भी बहुत कम बात हुई उसकी हां ट्यूशन क्लास में जो लड़के साथ में आते थे उनके साथ थोड़ा बातचीत होती थी पर तीनों साल में कभी ऐसा नहीं हुआ कि मोहित उसके बैच में ट्यूशन पढ़े। आज सोच कर उसको अच्छा लग रहा है कि अगर मोहित उसके बैच में ट्यूशन पढ़ता तो कितना अच्छा लगता सिर्फ एक दिन ऐसा हुआ था कि मोहित का बैच और आराधना का बैच मर्ज करके एक ही साथ सर ने पढ़ाया था।
और मोहित ही उसको ये बात बताने आया था सोच कर उसको हसी आ गई।
मोहित उसके पास आया और बोला "तुम्हारी प्रैक्टिकल कॉपी तैयार है क्या ?मुझे चाहिए थी।"
आराधना ने बोला "ठीक है कल ले आऊंगी।"
मोहित मुस्कुराकर बोला ," आज ही ले आना"
आराधना ने उसको सवालिया नजरो से देखा कर पूछा, " आज कैसे?"
"आज मैं भी तुम्हारे ही बैच में फिजिक्स पढ़ने आऊंगा" मोहित चहक कर बोला था।
"ओह तो ये बात तो आज ही ले आऊंगी"
आराधना ने थोड़ा इतराकर बोला।
वो भी खुशी से झूम रही थी।
घर जाते ही प्रैक्टिकल की कॉपी उस ने निकल कर सामने रख ली आज उसजो समय बहुत लंबा लग रहा था चार बज ही नही रहे थे।
उसने कपड़े चेंज किये तो मम्मी बोली," आज कपड़े क्यो बदले? रोज तो उन्हीं कपड़ो में जाती हो।"
"अरे मम्मी आज कुछ गिर गया था कपड़ो पर" आराधना ने बोला।
आराधना खुद को भी झुठलाना चाहती थी कि उसने आज कपड़े चेंज करके वह पिंक सूट सिर्फ पहना है जिसमें वह खुद को ज्यादा सुंदर समझती है क्योंकि आज बैच में मोहित आने वाला है पर मम्मी की नजरों से कुछ नहीं बचा उन्होंने नोटिस कर लिया कि रोज वह जिन कपड़ों में कॉलेज जाती है उन्ही में ट्यूशन जाती है और आज चेंज किया है।
आराधना फिजिक्स प्रैक्टिकल की कॉपी मोहित को दे दी
मोहित ने बोला "मैं दो-तीन दिन में वापस कर दूंगा ।"
आराधना ने सिर हिला कर हामी भरी, लिखते हुए मोहित का पेन बंद हो गया तो उस ने आराधना से मंगा ।
अगले ही दिन मोहित कॉपी वापस ले आया आराधना को दे दी।
आराधना बोला ," इतनी जल्दी लिख लिया" उसने बोला," हां!!"
आराधना ने देखा उसकी कॉपी का कवर चेंज है आराधना ने कॉपी पर एक नजर डाली तो मोहित बोला "थोड़ा कवर भीग गया था इसलिए मैंने चेंज किया है"
कितना लापरवाह है किसी कॉपी का कवर ही भिगो दिया मैं कितना अच्छा ब्राउन पेपर चढ़ा रखा था और उसने ये अखबार चढ़ा दिया, अखबार कौन चढ़ता है प्रैक्टिकल कॉपी पर आराधना ने सोचा पर कहा कुछ नही।
घर जाकर न्यूज़पेपर कॉपी से उतार कर फिर से ब्राउन पेपर चढ़ाना चाहती थी ।
उसने ध्यान से कवर को देखा रविवार की मैगजीन जैसी चढ़ी थी उसमें कोने में एक छोटा सा कुछ आर्टिकल्स था जिसकी हेडिंग थी प्यार एक सुंदर एहसास उसके नीचे अंडरलाइन थी आराधना ने सोचा क्या उसने जानबूझकर वह कवर उतार के ये चढ़ाया है वह मुझे कुछ कहना चाहता है शायद यह अंडरलाइन ही उनका पहला मैसेज था यही थी उन दिनों की खासियत ऐसे बहाने से ही अपनी बात पहुचाई जाती थी।
मोहित ने पहल करने की कोशिश की थी शायद इस बहाने से।

