चैलेंज दिन 12 — अतीत से जुड़ा कोई नाम
चैलेंज दिन 12 — अतीत से जुड़ा कोई नाम
आराधना की पीठ में पैरों में बहुत दर्द हो रहा है इसलिए वह विवेक के ऑफिस जाने के बाद लेटी हुई है, कामवाली भी दो दिन से छुट्टी पर है उसके शरीर में बहुत थकान है उसका मन कुछ अनमना सा हो रहा है।
महिलाओं को भगवान ने बनाया ही ऐसा है हर महीने दो-चार दिन तो ऐसे आते हैं जब उनके शरीर में तकलीफ भी होती है मन भी उदास से हो जाता है ।
आराधना गर्म पानी की बोतल को पेट पर रख कर लेटी हुई है सोच रही है थोड़ी नींद आ जाती तो अच्छा था ।
इतने में ही फोन बज उठा उसका बिल्कुल मन नहीं आज फोन उठाने का मोहित से बात करने का पर मोहित का नाम चमक रहा है स्क्रीन पर।
उस ने फोन उठाया।
मोहित ने न हाय किया न हैल्लो बस बोला, "कुछ फोटो भेजे हैं, उनको देखो और अपनी राय दो।"
"अच्छा ठीक है।" वह सुस्ती से बोली।
उसने देखा मोहित ने उसको कुछ साड़ियों लेडीज घड़ी पर्स और कुछ जेंट्स घड़ी और कपड़ो के फोटो भेजे है। और ऐसे ही कुछ महिलाओं के समान के वह समझ नहीं पाई यह सब क्या नाटक है।
पता नहीं यह छिछोरी हरकतें क्यो कर रहा है उसको लगा ये चीजें आराधना के लिए ले रहा होगा।
एक तो आराधना की तबीयत ठीक नहीं है, पेट कमर हर जगह दर्द हो रहा है उस पर ये स्यापा उसने मैसेज में ज्यादा बवाल मचाने की बजाय फोन ही कर दिया।
"मोहित!! यह सब क्या है? क्या फोटो भेजे मुझे तो कुछ समझ में नहीं आ रहा है?"
"अरे तुम चॉइस करके बताओ तो पहले साड़ियां बताओ।"
"नहीं मैं कुछ नहीं करुंगी पहले तुम बताओ यह सब क्या है?" आराधना गुस्से से बोली।
मोहित गंभीरता से बोला।" यार जहाँ सामूहिक विवाह होता है, तो वहां हर साल एक दो लड़कियों के लिए कुछ चीज है भेजता हूं उनके विवाह में मदद करता हूं इसलिए उनके लिए चीज खरीद रहा हूँ।"
"वहाँ भेजना है मुझे हर बार खुद से ही करता हूं अब तुमसे मिलने के बाद पहली बार यह मौका लगा तो मैंने कहा तुम्हारी पसंद पूछ लूं।"
आराधना बोली "हां ठीक है मैं थोड़ी देर में अभी मैं देख कर ठीक से बताती हूं और भी एक दो चीज की फोटो भेजनी है तो भेज दो।"
आराधना आराधना सब वस्तुओं को देखते हुए सोच रही है मैं कई बार सोचती हूं कि कैसे बचपना है कभी तो सोचती हूं कैसे छिछोर पंथी की बातें करता है, लेकिन कितना गंभीर है बताओ सामूहिक विवाह में बच्चियों की मदद करता है अपने जीवन में अकेला है फौजी रह चुका है देश के लिए लड़ा है गरीबो की मदद करता है जीवन मे अकेले होने के बाद भी कितना जिंदा दिल है।

