चैलेंज दिन 6 — एक 'लगभग' डेट
चैलेंज दिन 6 — एक 'लगभग' डेट
आज सुबह से ही मौसम कुछ बारिश जैसा था शायद अर्नब तूफान के चलते यहां भी बारिश होगी ऐसा लग रहा था आराधना का नंबर आ गया तो डॉक्टर के केबिन में चली गई , मोहित बाहर ही बैठा था वह वापस आई तब तक थोड़ी बहुत बूंदाबांदी चालू हो गई थी वह उठकर जाने को हुई तो बारिश हल्की तेज लग रही थी थोड़ी देर बैठकर वही बात करना उचित समझा।
वैसे तो दोनों में से किसी का जाने का मन ही नहीं कर रहा था पर जब डॉक्टर के पास काम पूरा हो गया है तो जाना तो पड़ेगा वार्ना अजीब लगेगा इसलिए आराधना बोली मैं चलती हूँ मोहित ने बोला "चलती हूँ, मतलब इतनी बारिश में कैसे जाओगी?"
"छाता भी नही लाई हो।" मोहित बोला
तो आराधना ने भी हाँ में सर हिलाते हुए कहा "बात तो सही है, बारिश हो रही है भीग जाऊंगी तो फीवर भी बढ़ जाएगा थोड़ा इंतजार कर लेती हूँ।"
"मुझे पता है इस अस्पताल में कैंटीन भी है" मोहित ने कहा ।
"अच्छा कैंटीन भी है तुमको बहुत पता है इस अस्पताल के बारे में।", आराधना ने चुटकी ली।
"लगता है अक्सर बीमार पढ़ते हो इसीलिए इस अस्पताल में आते रहते हो।" आराधना ने कहा।
"ओह मै बीमार पड़ता हूँ या तुम रोज चक्कर लगाती हो यहाँ लगता है डॉक्टर तुम को पसंद है।" मोहित तपाक से बोला।
"मतलब ??? समझी नही " उसने पूछा।
"अभी दो तीन दिन पहले भी मैंने तुमको देखा था " मोहित बोला।
"अच्छा ये बात है " आराधना ने बात को विराम दे दिया
वो नाही जताना चाहती थी कि उसने भी देखा था।
पर दोनो बिल्कुल नौजवान बच्चों की तरह बात कर रहे थे एक उत्साह खुशी सब था बातों में।
"तो चलें कँटीन में चाय पीने?"मोहित ने पूछा
दोनो बेसमेंट में बनी कैंटीन में चले गए।
"मैं बैंक में काम करता हूँ अभी 2 महीने पहले ही इस शहर में आया हूँ।" मोहित बोला
आराधना को आश्चर्य हुआ ही फेस बुक पर एक्स आर्मी लिखा है पर ये बता नही रहा है वो जताना नही चाहती थी कि उस ने फेस बुक पर उसको सर्च किया है।
उसने बैंक की बात पर ओक बोल दिया
"डॉक्टर साहब हमारे बड़े कस्टमर है इसलिये मै काम के सिलसिले में उनके पास आता हूँ।"
चाय की चुस्की लेते हुए आराधना बोली "बारिश रुक गई हो तो मैं निकलूँ।"
"निकल जाना पर ये तो हमारी अनोखी डेट हो गई ऐसा ही कहा जायेगा न?"मोहित बोला
"डेट???" आराधना ने सवाल किया
"अरे इस नए जमाने मे जब दो लोग मिलते हैउस को डेट ही तो कहते है बुद्धू" मोहित बोला।
"हा हा हा लगभग डेट ही है फिर तो" आराधना हंसते हुए बोली।
"अच्छा बुद्धू बोल कर आज मैंने बदला ले लिया है।" मोहित बोला
"कैसा बदला?" आराधना ने सवल किया
"सरी बाते आज ही कर लोगी क्या अपना नंबर दो और जाओ बारिश रुक गई है।" मोहित बोला।
"नंबर ओह हो न तो" आराधना इतराई
"ओह आज भी वैसे ही इतराती हो", मोहित बोला
आराधना शर्मा गई शर्म छिपाते हुए बोली," ज्यादा न बोलो नंबर लिखो चुपचाप"
मोबाइल नम्बर दे कर आराधना चली गई।

