चैलेंज दिन 8 — हमारी अपनी कोई खास बात
चैलेंज दिन 8 — हमारी अपनी कोई खास बात
संडे का दिन है आराधना आराम से सो कर उठी है घर के काम करते हुए उसका ध्यान बार-बार मोबाइल में जा रहा है पिछले चार महीना से मोहित से उसने बात करना शुरू किया है तब से मोबाइल आराधना को बहुत प्रिय हो गया है उसका ध्यान मोबाइल में हमेशा रहता है।
पहले मोबाइल के इंपॉरर्टेंस बच्चों के लिए ही थी और बेटे - बेटी से तो हमेशा रात में ही बात होती है दोनो अमरीका में है इसलिए दिन में मोबाइल लापरवाही से इधर-उधर पड़ा रहता था पर अब उसको मोबाइल से बहुत प्यार हो गया है ।
आज वह बेचैन है मोबाइल को बार-बार देखते हुए सोच है संडे है अभी तक मोहित का मैसेज नहीं आया कल रात में गुड नाइट भी नहीं आया था लगभग रोज ही गुड मॉर्निंग और गुड नाइट तो आता ही है ।
गुड नाइट लिखने का एक अलग ही स्टाइल है मोहित हमेशा गुड नाइट के एक-एक अक्षर को एक-एक लाइन में लिखता है वह भी कैपिटल में।
फिर आराधना ने भी वही शुरू कर दिया था।
उनके बीच की रस्म बन गई है पहले तो सिर्फ मोहित ही ऐसा करता था अब आराधना भी ऐसे ही गुड नाइट का रिप्लाई करने लगी है साथ में एक स्माइली भी।
आज सुबह का गुड मॉर्निंग भी नहीं आया आराधना बेचैन है लेकिन इतने महीना में शायद एक या दो बार ही ऐसा मौका पड़ा होगा जब आराधना ने पहले मैसेज किया हो वार्ना हमेशा रोहित की तरफ से ही पहले मैसेज आ जाता है। वह सोच रही आज तो उसको ही करना पड़ेगा रात में भी नहीं आया सुबह भी नहीं आया।
संडे को विवेक भी घर पर होते हैं लेकिन मोहित संडे को काम करते हुए गाने चला देता है और घर के काम निपटा है उसमें से ही गाने की एक दो लाइन रिकॉर्ड करके उसको वॉइस मैसेज में भेजता रहता है।
इस तरह से बात भी कम मैसेज से हो जाती है वह हर गाने पर किसी पर स्माइली किसी पर गुस्से वाला मुंह किसी पर शर्म वाला इमोजी भेजती रहती है ।
कभी-कभी कोई गाना थोड़ा इंटेंस होता है तो आराधना गुस्सा होती है।
मोहित हमेशा बोलता है- "शब्दों पर मत जाओ सब गाना सुनो।"
कभी-कभी बोलता है "कोई मीनिंग मत निकालो सिर्फ गाना सुनो........."
आराधना इतने दिनों में तो समझ ही गई है कि मोहित उसको कॉलेज के समय में भी पसंद करता था और आज भी पसंद करता है।
उसको कॉलेज के समय में मोहित अच्छा लगता था शायद मोहित ने प्रपोज किया होता तो वो भी हाँ कर देती ।
मोहित ने एक बार पूछा था।
"मेरी हिम्मत नही हुई थी पर यदि मैं प्रपोज करता तो तुम क्या कहती?"
"बोलो बोलो हां कहती या न............"
आराधना इसका कभी कोई सही से जवाब नहीं देती है क्योंकि वह डरती है अगर वह आज हां बोल देगी तो मोहित पता नही क्या सोचेगा और ना बोल देगी तो दुखी हो जाएगा। इसलिए आराधना कभी इस बात का ठीक से जवाब नहीं देती है ।
मोहित ने अपने बारे में आराधना को सब बता दिया है और शायद आराधना भी ने भी अपने बारे में अपनी फैमिली लाइफ ससुराल सब की बातें कर ली है।
मोहित 16 साल तक आर्मी में था उसके बाद उसने रिटायरमेंट लिया प्रमोशन नहीं लिया था की फैमिली के साथ रह सके फिर फैमिली के साथ आया और बैंक में जॉब मिल गई आर्मी से जो लोग रिटायरमेंट लेकर आते हैं उनको कहीं ना कहीं सरकारी नौकरी मिल जाती है एक बेटी है जो अब हॉस्टल में रहती है ग्रेजुएशन कर रही है और उसकी पत्नी का कोविड में देहांत हो गया था इसलिए मोहित बिल्कुल अकेला है। आराधना कई बार सोचती है। मोहित अपना अकेलापन दूर करने के लिए मुझसे बातें करता होगा।
मेरी तो फैमिली है मैं क्यों उससे बात करती हूं फिर वह यह भी सोचने लगती है उसकी पत्नी का देहांत हुए 6 साल हो गए हैं उसको अकेलापन दूर करने के लिए बात करनी होती तो उसने अब तक किसी से शादी कर ली होती। वह उसको पुराना साथी मानता है इसलिए बात करता है खुद ही सवाल करती है और खुद ही अपने आप को समझा भी देती है।
दोपहर में मौका निकाल कर वह खुद ही मैसेज या कॉल करेगी ऐसा सोच के उसने मोबाइल को दूर पटक दिया हर संडे भेजे जाने वाले सोंग्स को वह बहुत मिस कर रही है और मन में गुस्सा भी आ रहा है।

