STORYMIRROR

Shalini Dikshit

Romance

4  

Shalini Dikshit

Romance

चैलेंज दिन 5 — नज़रों का कुछ ज़्यादा ही मिलना

चैलेंज दिन 5 — नज़रों का कुछ ज़्यादा ही मिलना

4 mins
6

कापी कवर प्रकरण  के अगले  दिन आराधना कॉलेज नहीं गई थी क्योंकि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी और फिर ऐसा ही चला और अगले 4-5 दिनों तक वह कॉलेज नहीं आई

 कॉपी वाले प्रकरण के बाद आराधना का बहुत मन था कि वह मोहित को देखती उसके हाव-भाव को देख कर वह कुछ कहना चाहता है या नही यह सब महसूस कर के आनंद पर उसका चार दिन कॉलेज और ट्यूशन सब बंद हो गया।

जब वह कॉलेज गई तो सब कुछ नॉर्मल था ऐसा लगा नहीं कि मोहित जानबूझकर लाइन खींची होगी या मोहित कुछ कहना चाहता है। 

वो नजरे चुरा रहा था उस ने आराधना से पूछा भी नही की इतने दिन क्यो नही आई।

आराधना को लगा शायद यह सब उसके मन का भ्रम है हो सकता है किसी और ने अंडरलाइन किया होगा वो  कुछ ज्यादा ही सोच बैठी उसके बाद सब कुछ नॉर्मल हो गया था।

उन दिनों प्रेम प्रसंग तभी परवान चढ़ते थे जब लड़का पहल करे वर्ना तो ठंडे बस्ते में ही बंद हो के मर जाते थे।

मोहित उस की तरफ से विमुख हो गया हो ऐसा लगता तो आराधना भी बात करने की कोशिश नही करती थी।

अचानक हॉस्पिटल में मोहित को देखकर आराधना के फ्लैशबैक में यह सब रील चलने लग गई है पर मोहित उस को पसंद करता है। 

 इस बात का भ्रम तो टूट ही चुका था। 

इतने दिन बाद मोहित को देखकर या किसी भी सहपाठी को देखकर अच्छा लगना उत्सुकता होना तो एक नॉर्मल बात है । मोहित ने तो उसे दिन के बाद कुछ भी ऐसा दर्शाया नहीं था जिस से उसको लगे की कोई बात है।

विवेक के ऑफिस चले जाने के बाद आराधना ने सोचा आराम करेगी उसका सर कुछ भारी लग रहा था थर्मामीटर लगाया तो थोड़ा बुखार भी था उसने सोचा रात में नींद भी पूरी नहीं हुई है इसलिए बुखार भी है सर दर्द भी हो रहा है चलो डॉक्टर को दिखा आता हूं क्योंकि उस दिन का घाव भी अभी ठीक नहीं हुआ है जबकि तीन-चार दिन हो गए हैं ।

आराधना हॉस्पिटल जाने के लिए तैयार होने गई और अलमारी खोलते हुए उसने एक सुंदर सा सूट निकाला वह सोच रही है दवाई लेने के बाद अपनी फ्रेंड प्रीति से भी मिलती हुई आएगी दोनों सहेलियां गप्पे करेंगी तो  मन और तबीयत दोनों ठीक हो जाएगी।

 आराधना हॉस्पिटल पहुंच गई 

अपनी बारी का इंतजार करते हुए वह गर्दन झुकाए फोन देख रही थी 5 मिनट ही बीते होंगे किसी ने आवाज दी" एक्सक्यूज मी!!!"

 उसने गार्डन उठा कर देखा तो मोहित सामने खड़ा था वह आश्चर्य मिश्रित नजरों से उसको देख रही थी अपने आश्चर्य को छुपाते वह यह साबित करना चाह रही थी कि वो पहचानने की कोशिश कर रही है।

मोहित ने बोला "हेलो आराधना!!! कैसी हो?" आराधना तुरंत बोल पड़ी "अरे मोहित तुम, यहाँ  कैसे?"

 मोहित खुशी से बोला "अच्छा तो तुमने मुझे पहचान लिया?" 

आराधना ने कुछ भी नहीं जताया कि उस दिन उसे देखा था उसने। 

वो बोली "अरे पहचानूंगी कैसे नहीं तुम बदले थोड़े हो वैसे ही लग रहे हो।" 

मोहित हंस पड़ा" बदली तो तुम नहीं हो मैं तो बहुत बदल गया हूं उसे समय से दुगना वेट हो गया है मेरा।"

बोलते हुए वह भी  बगल की सीट पर बैठ गया आज भी उसकी आंखों में वही चमक दिख रही थी वही अजर्षण महसूस हो रहा है आराधना के प्रति आराधना चाह कर भी नजरअंदाज नहीं कर पा रही थी वह साफ-साफ समझ रही थी कि मोहित उसको देखकर एकदम ही भूल गया है कि बीच में इतना समय गुजर गया है।

वह अपनी बातों से अपनी खुशी को छुपाने की कोशिश कर रही थी कि कहीं मोहित को समझ ना जाए उसकी खुशी देखकर ।

मोहित की नजरों में आकर्षण और खुशी आज भी उतनी दिख रही थी पर दोनों लोग ही इस बात को झूठलाकर आपस में औपचारिक बातें कर करने लगे।

बातें करते हुए जब एक दूसरे से नजरे मिल जाती तो आराधना अपनी नजर झुका लेती शायद आज भी ऐसा एहसास हो रहा है कि बिल्कुल वही बचपन वाली या किशोरावस्था वाली याद आई जा रही है यह बार-बार नजरों का मिलन उनको झुकना अजब एहसास पैदा कर रहा है हरकतों से आज साबित हो रहा है की आकर्षक अभी भी है पर मन उसको मानने को तैयार नहीं हो रहा है। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance