चैलेंज दिन 20 — वह संदेश जो भेजा नहीं गया
चैलेंज दिन 20 — वह संदेश जो भेजा नहीं गया
मोहित का हाल भी आराधना के जैसा ही है, पर उसके मन में दुख के बजाय गुस्सा है, कुछ अपने ऊपर कुछ आराधना के ऊपर उसको लग रहा है आराधना ने बहाना बनाया है कि वह मैसेज गलती से टाइप हुआ।
अपने ऊपर यह गुस्सा है कि इतनी उतावली दिखाने की जरूरत क्या थी, क्या वह कोई किशोरावस्था में जी रहा है, वह टीनएजर बच्चा है, जो इतनी उतावली दिखाते हुए दौड़ के चला गया, उसको एक बार कंफर्म करना चाहिए था, ठीक से बात करनी चाहिए थी।
आराधना ऐसी महिला है या नहीं इसकी तो कोई लाइन नहीं खिंची होती है, कब कौन भावनाओं के वशीभूत होकर क्या कर बैठे कोई नहीं कह सकता और यह तो मैं भी जानता हूं कि आराधना मेरे करीब आना चाहती है, पर उसको समाज और उसकी मान्यताएं ही रोक रही है। कहीं ना कहीं वह अपनी जगह बिल्कुल सही है ।
मैं पुरुष होने के नाते बहक सकता हूं, पर स्त्री को ये हक नहीं है कि समाज ने और घर परिवार ने उसको यही सिखाया इसलिए आराधना अपने आप को रोक रही है।
गलती मेरी है जो मैंने कल उसको इतना सुना दिया वह तो मुझसे नाराज होगी ही क्या करूंगा कैसे मनाऊंगा मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है ईश्वर तुम ही कोई रास्ता दिखाओ मुझे मैं कुछ भी करूंगा, उसके पैर पकड़ लूंगा, लेकिन आराधना की दोस्ती के बिना मैं नहीं रह सकता।
यह बात सच है कि मेरे मन में तो बहुत सारे अरमान है, नजदीकियां बढ़ाने के अरमान है। जितनी नजदीक आराधना आएगी, मैं उतना ही जाऊंगा उससे अधिक नहीं जाऊंगा। भगवान लेकिन प्लीज सब कुछ सही कर दो मुझे आराधना से माफी दिला दो। मोहित मन ही मन गिड़गिड़ा रहा है, भगवान को याद कर रहा है, बहुत सारे हाथ जोड़ने वाले इमोजी टाइप किया लेकिन उसकी भेजने की हिम्मत नहीं हुई और उसने नहीं भेजा।
सिर्फ भगवान के हाथ जोड़कर वो कह रहा है, प्लीज भगवान तुम ही कुछ कर सकते हो ।

