चैलेंज दिन 17 — बातों के गहरे अर्थ समझना
चैलेंज दिन 17 — बातों के गहरे अर्थ समझना
अराधना टीवी देख रही, रात हो चली है, घर फैला हुआ है, शाम को ही विवेक निकल गया है। आराधना खुद को फ्री महसूस करते सोफे पर लेटी है, न घर समेटने की जल्दी न सुबह उठने को कोई हड़बड़ाहट । मोहित से भी बात करने का उसका मन नही है। आज मोहित का न ही आये तो अच्छा है वो सोच रही है ।
मोहित ने दिन में आराधना की कही बात की गहराई को समझते हुए अपनी बेटी से बात करने का उसको मनाने का निर्णय लिया और थोड़ी मशक्कत के बाद वो कामयाब भी हुआ बेटी ने उसके साथ अच्छे से बात की और और उसको माफ कर के बाप बेटी का रिश्ता सुधारने की कोशिश पर भी हामी भर दी थी।
खुशी में मोहित थोड़ा ड्रिंक करना चाहता था पर पिछली बार आराधना के साथ हुए बवाले को याद कर के उसने पीने का आइडिया कैंसल कर दिया।
मोहित ने आराधना को मैसेज किया
मोहित- हाई
आराधना ने घड़ी पर नजर डाली बारह बज रहे थे उस का मन नही हुआ बात करने पर कई बार msg आ गया
मोहित - हेल्लो।
मोहित - हाई
मोहित- सुनो
आराधना ने सोचा थोड़ी देर बात के के बोल देगी की रात ज्यादा हो गई अब वो सो जाए
आराधना- हाई, आप सोए नही
आराधना जब लाड़ दिखाती है तो आप बोलती है
मोहित- नही सोया बहुत खुश हूँ
आराधना -अरे वाह ऐसा क्या हुआ
मोहित- बेटी से बात की सब ठीक हो जाएगा ऐसा लग रहा थैंक्स टू यू
आराधना - मोस्ट वेलकम
मोहित - तुम को अकेले डर नही लग रहा
आराधना- डर कैसा
मोहित- ओह हिम्मती
आराधना - स्माइली इमोजी आओ सोएं( aao)
मोहित - ओके
मोहित ऑफ लाइन हो गया आराधना सोच रही, ये क्या हुआ उस ने गुड नाईट बाई कुछ भी नही बोला अजीब ही है।
आराधना ने भी फोन रख दिया, टीवी स्क्रॉल करने लगी।
आराधना के घर की बेल बजी उसने घड़ी पर नजर दौड़ाई 2 बज रहे हैं, वह डर गई इतनी रात में कौन आया होगा दोबारा बेल बजी घबराई हुई वो सुन्न पड़ गई, दरवाजे के पास गई और डरते डरते बोली" कौन???"
बाहर से आवाज आई- "मैं हूं !!"
उसको मोहित के जैसी आवाज लगी
उसने फिर बोला- "कौन!!!"
"अरे मैं मोहित।"
आराधना के दरवाजा खोल दिया।
मोहित को देखा हैरानी से बोली, "तुम यहां क्या कर रहे हो इतनी रात में?"
उसने कहा- "तुमने ही तो बुलाया है......"
"मैंने बुलाया है??" उस ने सवाल किया।
अच्छा तुम पहले अंदर आओ मोहित को अंदर बुलाकर दरवाजा बंद कर लिया और बोली, "तुम भी अजीब हो इतनी रात में आ गए हो आसपास किसी ने देख लिया कोई क्या सोचेगा।"
"एक तो मेरा पति भी घर पर नहीं है, तुमने तो कमाल ही कर दिया।" वह एकदम चिल्ला कर बोली।
चिल्लाने की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही थी।
"ये देखो........" कहते हुए मोहित ने मैसेज दिखाया।
आराधना ने लिखा था- "आओ सोएं।"
आराधना ने अपना सर पकड़ लिया, यह हो क्या रहा पिछले एक-दो दिन में इतनी सारी मिस्टेक कैसे हो सकती हैं ।
उसने मोहित से बोला, "मैंने यह नहीं लिखा, यह रोमन की हिंदी मार डालेगी, एक दिन मुझे। मैंने 'आप सोएं' लिखा था ओ और पी का बटन पास पास है तो ओ दब गया पी की जगह
मैंने लिखा था।"आप सोए, क्योंकि मुझे लगा था बहुत देर हो गई है आज तुम खुश भी हो अपनी बेटी से बात की तो अच्छे मन से सो जाओ......."
"मैंने aap soye लिखा था......." लिखा था।
"जो समझ के तुम यहां आ गए हो, वह तुम्हारे लिए इतना आसान है तुम्हारे लिए इतना आसान था कि मैं ऐसे लिख दूंगी तुम्हें कोई आश्चर्य भी नहीं हुआ तुम सीधे यहां चले आए.......वाह क्या सोच रखते हो तुम मेरे बारे में........" आराधना ने बहुत दर्द में बोल,
"मोहित तुम अभी तुरंत यहां से चले जाओ, अभी रात है शायद किसी ने देखा नहीं होगा तुमको रोशनी हो गई तो सब देख लेंगे मेरी बहुत बेज्जती हो जाएगी, और थैंक यू सो मच मेरे लिए इतनी अच्छी सोच रखने के लिए की मेरा पति बाहर गया है तो मैं तुम्हें घर पर बुला लूंगी। अभी फिलहाल तो मैं कुछ बोलना नहीं चाहती, कुछ कहना नहीं चाहती, मुझे जो सदमा लगा है उसे सदमें के साथ मुझे अकेला छोड़ दो, प्लीज तुम यहां से जोओ......" उसने मोहित को दरवाजे के बाहर करके दरवाजा बंद कर लिया।

