STORYMIRROR

Shalini Dikshit

Romance

4  

Shalini Dikshit

Romance

चैलेंज दिन 18 — वह झगड़ा जिसे टाला न जा सका

चैलेंज दिन 18 — वह झगड़ा जिसे टाला न जा सका

3 mins
5

मोहित को घर से वापस भेजने के बाद आराधना बिस्तर पर बैठकर लगभग चीखते हुए रो   रही है बस उसने अपनी सीख अंदर दबा ली है और उसकी आंखों से पानी बहता जा रहा है यह क्या हो गया एक पल में क्या से क्या हो गया मोहित का उसके घर तक ऐसा सोच कर चले आना ही उसको शर्मिंदा कर रहा है ।

क्या इसी सोच के साथ मोहित मेरे साथ दोस्ती रख रहा था? 

आराधना  सदमे में हो कर यही सब सोचते हुए चुपचाप  लेट गई रोते,-सुबकते  उसकी आंख लग गई। 

सुबह आंख खुली तो काफी देर हो चुकी है सुबह का 9:00 बज गया है, विवेक के दो कॉल आ चुके हैं कई मैसेज है फिर विवेक ने खुद ही मैसेज में लिख दिया- अच्छा ठीक है तुम शायद सो रही होगी, उठाना तो मैसेज करना। 

उसने उठते ही विवेक को मैसेज कर दिया-

आराधना- हां मैं देर तक सो रही थी आखिर आजादी मना रही हूं  उसने जबर्दस्ती खुद को नॉर्मल करते हुए विवेक को मैसेज किया । मोहित की तरफ से कोई मैसेज नहीं था, मोहित क्या सोच रहा है कैसे सोच रहा है उसको कुछ पता नहीं था आराधना बहुत सदमे में उसका मन हो रहा है अभी मोहित के पास जाए और उसका सर फोड़ दे। 

आराधना ने मोहित को मैसेज किया- मोहित जो कल हुआ वह सब क्या था मेरा मन हो रहा है मैं तुम्हारा सर फोड़ दूं। 

मोहित का तुरंत रिप्लाई आ गया- आराधना तुम चुप रहो ज्यादा बोलने की कोशिश मत करो जो मुझे गिरी हुई सोच और यह सब बताने की जरूरत नहीं है । महिलाओं का यही है प्रॉब्लम, इशारे भी देती रहती और सती सावित्री भी बनती हो, अगर मुझे पसंद करती हो तो इसमें स्वीकार करने में क्या प्रॉब्लम है? तुमने मुझे इशारा दे दिया, अब  मैं आ गया तो तुमको बुरा लग गया ऐसी कहानी बना रही हो मिस्टेक हो गई। इतने दिन में तो कभी मिस्टेक नहीं हुई थी। मोहित लंबे मैसेज में भड़का।

आराधना- तुम्हारे आने से तो  तुम्हारी सोच तो साबित हुई थी लेकिन अब तुम अपने शब्दों से भी अपनी सोच मेरे प्रति जाहिर कर रहे हो। इसके बाद मुझे नहीं लगता है कि मुझे तुमसे बात करनी चाहिए शायद हमारे बीच जो कुछ भी था वह सब खत्म हो गया है या शायद हमारे बीच कुछ था ही नहीं भावनाएं नाम की कोई चीज थी ही नहीं लक्ष्य तुम्हारा सिर्फ वही था जो तुमने कल दर्शा दिया है।

मोहित- आराधना मैं सच बोल रहा हूं वो तुमको सुन ना नही है।

मोहित चुप हो जाओ ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है और फोन मै रख रही हूं करके आराधना ने फोन रख दिया।

हर बार झगड़ा के बाद आराधना को दुख होता है कि झगड़ा को रोका जा सकता था पर आज जो हुआ उसको रोका नहीं जा सकता था इस झगड़े को रोकना नामुमकिन था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance