चैलेंज दिन 14 — वह किस (चुंबन) जिसने सब कुछ बदल दिया
चैलेंज दिन 14 — वह किस (चुंबन) जिसने सब कुछ बदल दिया
बच्चे आ गए हैं आराधना उनके लिए नित नए पकवान बनाती रहती है ।
काफी समय के बाद आए हैं तो दोनों की तबीयत भी खराब हो जाती है तेल मसाले खाते हैं तो पेट खराब हो जाता है।
आराधना ने बोला "देखा तुम बाहर जाकर कैसे कमजोर हो गए हो हमारे तेल मसाले नहीं खा पा रहे हो ।"
दिल्ली जाने के लिए भी उसने रास्ते के लिए कुछ खाने की चीज पैक करके रख ली है मन ही मन बहुत खुश है कि बच्चों के साथ घूमने जाएगी भले काम से जाएगी लेकिन उसको घूमने का ही रूप दिया जाएगा साथ में समय बीतेगा अच्छा लगेगा आराधना काफी खुश है।
माता पिता बच्चों को बड़ा करते हैं जब बच्चे अपने पंख फैलाने बाहर चले जाते हैं तो घर में उदासी आ जाती है उस उदासी का असर पति-पत्नी के रिश्तों पर भी पड़ता है जबकि दोनों ही पूरी तरह से कोशिश करते हैं अपने रिश्ते को संभालने की , घर का माहौल अच्छा रखने की कोशिश करते हैं पर अकेलापन तो रहता ही है ।
आराधना और विवेक के साथ भी वही हुआ है। जब से बच्चे आए हैं तब से सब इतना खुश है घर का माहौल एकदम बदल गया है।
करीब चार-पांच दिन हो गए आराधना की मोहित से ज्यादा बात नहीं हुई है बस सुबह गुड मॉर्निंग और रात में गुड नाइट इतना ही हो जाता है।
मोहित मैसेज कर देता है तो आना रिप्लाई करती है वरना आराधना के पास तो मौका ही नहीं है ऐसा नहीं है कि वो मोहित को भूल गई है पर अपने परिवार में बहुत खोई हुई है फिर भी बीच बीच मे हाल-चाल पूछ लेती है।
लेकिन कुछ विस्तृत बात नहीं हुई ।
"आज तुम लोग जल्दी सो जाना कल सुबह हम लोग 6:00 निकलेंगे कोई लेट मत करना अगर लेट करोगे तो दिल्ली देर से पहुंचेंगे तो दिन खराब हो जाएगा।"
"कोशिश रहेगी कि हम लोग 10:00 बजे एंबेसी पहुंच जाए......." विवेक बोला।
सब लोग अपने-अपने बिस्तर पर चले गए आराधना थोड़ा किचन समेट रही है किचन में उसका फोन बजा इतनी रात में किसका फोन है, उसने फोन देखा तो मोहित को कॉल था उसने झट से रिंग को धीरे किया और फोन उठाकर बहुत धीमी आवाज में बोला,
"हेलो कैसे हो तुम? सब ठीक है? इतनी रात में फोन किया।"
"तुमने बोला था तुम व्यस्त रहोगी लेकिन मुझे से नहीं रहा गया तभी फोन किया" मोहित बोला।
आराधना थोड़ी देर फोन पर बात करते भांप गई मोहित ने ड्रिंक की हुई है।
"तुम पी कर मुझे फोन कर रहे हो, इतनी तो रिस्पेक्ट मेरी रख लेते कि जब भी थी तो मुझे फोन ना करते मुझसे बात ना करते।" आराधना थोड़ा गुस्सा हुई।
आराधना को बहुत अजीब लग रहा है उस के घर मे कोई भी शराब नही पीता है तो उसको आदत नही है ड्रिंक किये हुए आदमी से बात करने या देखने की।
उसने बोला, "अच्छा ठीक है मैं फोन रखती हूं अभी मैं बात नहीं करूंगी।"
बात करते हुए वो किचन में काम करती रही मोहित आज कुछ अजीब सी बातें कर रहा है। "मेरा बहुत मन कर रहा था बात करने का इसलिए किया है......."
मोहित का लेहजा और कुछ शब्द उसको अच्छे नहीं लग रहे थे ।
"वो तो ठीक है, मोहित पर तुमने ड्रिंक की है तो मुझे फोन नही करना चाहिये था, मैं पिये हुए आदमी से बात नही कर सकती।" आराधना ने समझाने की कोशिश की।
"बस थोड़ी सी पी है........" मोहित बोला
"प्लीज अभी तुम फोन रखो मैं अभी बात नहीं करूंगी।"
"नहीं प्लीज प्लीज थोड़ी देर बात कर लो......."
"ये कैसा बचपना है प्लीज अभी फोन रखो मैं नहीं बात कर सकती हूं और तुमने पी रखी है मुझे नहीं बात करनी है।"
"अच्छा ठीक है जो आज्ञा मेरे हुजूर रखता हूं फोन......" मोहित बोला।
फोन रखते हुए मोहित ने उम्मम्मह उम्मम्मह...करते हुए फोन को कई बार चूमा।
आराधना जड़ वत खड़ी है, फोन को हाथ मे पकड़े हुए उस को समझ नही आ रहा ये हुआ क्या है ।
फोन पर उस ने जो आवाज सुनी उस से अपराधबोध हो रहा है।
ये पगला गया है किस कर रहा है।
आज तो अती हो गई है।

