STORYMIRROR

Shalini Dikshit

Romance

4  

Shalini Dikshit

Romance

चैलेंज दिन 24 — एक ऐसा इशारा जो सब कुछ कह दे

चैलेंज दिन 24 — एक ऐसा इशारा जो सब कुछ कह दे

3 mins
0

30 दिन पूरे होने में  अभी दो दिन बाकी हैं, आराधना तीस दिन पूरे होने का इंतजार कर रही है, और मन में यह भी सोचती है कि क्या मोहित को भी इन दिनों का इतना इंतजार होगा उसको कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

मैं इतना इंतजार कर रही हूं, इसका मतलब तो यही हुआ की मुझे मोहित को एक और मौका देना चाहिए, ठीक है देखते हैं, अभी दो दिन बाद मोहित का क्या मैसेज आता है, कैसा आता है, फिर निर्णय होगा।

कुछ ऐसी परिस्थितियां बन गई जो दोनों ही नहीं चाहते थे, अब इंतजार है फिर से सब ठीक होने का। 

मोहित के पास उसकी बेटी का फोन मैसेज आने लगा है, इसलिए मोहित इस बात से खुश है, इन सब बातों को खुशियों को वो आराधना के साथ शेयर करना चाहता है, पर अभी तो ऐसा संभव नहीं है, वह भी 30 दिन पूरे होने का इंतजार कर रहा है ।

मोहित ने विवेक से दोस्ती कर ली है, यह बात आराधना को अभी तक पता नहीं है, मोहित अपनी तरफ से विवेक को कई बर मैसेज भेज देता है, कुछ खास नहीं, ऐसे कभी कोई हंसी का या कोई राजनीति से संबंधित।

 विवेक भी उस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुऎ क मैसेज भेजता है। इसलिये थोड़ी-थोड़ी दोस्ती तो शुरू हो गई है और इस दोस्ती की पहल मोहित ने की है और क्योंकी वह अराधना का पति है, अगर यह बात विवेक को पता चल जाए तो शायद उसको बुरा लगे और दोस्ती टूट भी जाए।

क्योंकी किसी खास मकसद के लिए अगर किसी के करीब आया जाए तो कोई पसंद नहीं करता यह बात तो सच है।  अगर विवेक को पता चला की मोहित अराधना की वजह से उससे दोस्ती कर रहा है तो निश्चित रूप से उसको बुरा लगेगा।

अराधना रात में सोने की कोशिश कर रही है, कल 30 दिन पूरे हो रहे हैं, कल मोहित का मैसेज आएगा या नही वह इसी उधेड़बुन में है।

मोहित ने सुबह मैसेज नही किया, आराधना उदास हो गई है नाश्ता बनाते हुए उसका ध्यान फोन पर ही है।

दोपहर में सीधा कॉल ही आ गया।

मोहित बोला "हेलो कैसी है आप मेरी प्रिय मित्र?"

"ओह मित्र के साथ प्रिय भी......." आराधना बोली। 

"आप कैसे है?"

"मैं ठीक हूँ, 15 दिन मुश्किल से कटे....." मोहित बोला। 

"Ok फिर आदत हो गईं ऐसा?"

"नही नही फिर 15 दिन विवेक जी के सहारे कट गए......"

"मतलब??" आराधना समझी नही थी। 

"मैंने मुंबई सेमिनार में विवेक जी से दोस्ती की पहल की, मैं उनको पहचान गया था।"

"उन से कभी मैसेज कर के तुम्हारा अहसास कर लेता था, बस ऐसे ही कट गए।"

मोहित ने इशारे से समझाने की कोशिश की है कि उसको आराधना की बहुत याद आ रही थी पर तीस दिन की शर्त की कद्र भी थी।

"अच्छा तुम ने विवेक से जान पहचान कर ली है, बहुत अच्छा......."

दोनो नार्मल बाते करते हुए खुश है, जैसे कुछ बुरा हुआ ही न हो उनके बीच। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance