चैलेंज दिन 19 — अलविदा के बाद की खामोशी
चैलेंज दिन 19 — अलविदा के बाद की खामोशी
आज का दिन बहुत बड़ा लग रहा है अभी तो विवेक को गए सिर्फ एक ही दिन हुआ है और शायद मोहित को भी गए सिर्फ एक ही दिन हुआ है यह एक दिन में इतना सब क्यो बदल गया है।
भगवान ऐसी समस्या क्यों आई क्यों घटी वह घटना? आराधना खुद पर भी गुस्सा कर रही है, क्या मैं ध्यान से टाइप नहीं कर सकती थी जब एक बार सुबह गलती हो चुकी थी तो मुझे ध्यान से टाइप करना चाहिए था।
काश यह सब हुआ ही नहीं होता एक पल में यह सोचती है तो दूसरे ही पल उसका बदन गुस्से से कांपने लगता है कि आखिर मोहित ऐसा सोच कैसे सकता है।
हर समय बजने वाला फोन आज खामोश है बार-बार नजर फोन पर जा रही है लग रहा है कि अभी कोई जादू भरा मैसेज आएगा और सब ठीक हो जाएगा।
नही आ भी गया तो भी वह कोई रिप्लाई नहीं करने वाली क्योंकि अब उसको मोहित के साथ कोई रिश्ता ही नहीं रखता है।
मन में खालीपन है ऐसा क्यों हो गया का खालीपन जिसको कोई दूर नहीं कर सकता।
आराधना को कुछ समझ नहीं आ रहा है वह क्या करेगी खुद को कैसे संभालेगी । खाने-पीने उठने बैठे सोने जागने किसी चीज में उसका मन नहीं लग रहा है ।एक ही बात उसके दिमाग में कौन्ध रही है ऐसा क्यों हो गया।
सारे सवाल जवाब वह खुद से ही कर रही, क्यों हो गया का जवाब दे रही है कि उसके मन में ऐसी सब बातें हैं तभी तो हो गया फिर किसी के मन को तो मैं नहीं रोक सकती लेकिन जब मन को नहीं रोक सकती तो ऐसे मन वाले के साथ दोस्ती कैसे रख सकती हो।
आज इस दिन की बेचैनी उदासी और खालीपन को देखते हुए आराधना सोच रही है कि मैं तो खुद ही 'आ बैल मुझे मार' किया पहले जीवन सही चल रहा था न जाने क्यों इस दोस्ती दोस्ती के चक्कर में इतनी बड़ी समस्या माल ले ली है। अब तो कुछ अच्छा ही नहीं लग रहा है जैसे मोहित के बिना जीवन उदास है एकदम सूना है। मोहित के साथ भी तो रहना मुश्किल है आराधना का एकदम खाली और उदास है और सर दर्द से भरा हुआ है वह क्या करेगी कैसे रहेगी उसको अभी कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

