चैलेंज दिन 13 — जलन की पहली आहट
चैलेंज दिन 13 — जलन की पहली आहट
कल अन्निवसरी है आराधना और विवेक की शादी की वर्षगांठ, सुबह चाय बनाती हुई आराधना को विवेक ने पीछे से आ कर बड़े प्यार से पकड़ लिया एक हल्का चुम्बन देते हुए बोला "तुमको क्या गिफ्ट लेना है?"
"आज शाम को मार्किट चलेंगे........."
आराधना भी गैस धीमी कर के विवेक की तरफ मुड़ गई और बोली, "सब तो दिया है तुमने अब क्या गिफ्ट लूँ?"
विवेक हंसते हुए बोला, "आज जल्दी आ जाऊंगा फिर बाजार चलेंगे......."
आराधना ने उसको धक्का दिया और बोले, "चलो हटो चाय गिर जाएगी......."
चाय पीते हुए विवेक बोला, "दिल्ली जाने की भी तैयारी कर लेना, अगले हफ्ते बच्चे आ जाएंगे तो तुम उनकी सेवा में लग जाओगी।"
बच्चों का नाम सुन के उसके चेहरे पर चमक आ गई, साथ ही उदासी भी वो बोली, "दोनो बच्चों का H1 वीजा लग गया है, उन के आने की बहुत खुशी है पर अब वो दोनो ही अमेंरिका के ही हो जाएगें इस दूरी का दुख है........."
दोनों बच्चों का H1 वीजा लग गया है तो दिल्ली में पासपोर्ट जमा करना है सिक्का के लिए इसलिए दोनों बच्चों आ रहे हैं आराधना खुश है लेकिन अपना डर भी जाहिर कर रही है विवेक के सामने।
विवेक उसको समझाते हुए बोला, "बच्चों का मन था आगे पढ़ने के लिए अमेरिका जाने का वह तो अच्छी बात है होशियार है तो स्कॉलरशिप मिल गई कम पैसों में ही पढ़ाई पूरी हो रही है उनकी, अब बच्चों की खुशी में ही हमारी खुशी है ।"
"वहां रहने मतलब ये नहीं हमसे दूर हो जाएंगे हम भी उनके पास जाया करेंगे वह भी आया करेंगे हमारे पास तुम परेशान ना हो बच्चे आ रहे हैं खुशी-खुशी उनका स्वागत करो और साथ में दिल्ली चलने की तैयारी करो।"
विवेक ने समझाया।
विवेक ऑफिस चला गया आराधना घर के काम निपटा रही है । सोच रही है कि उसने विवेक के लिए जो शर्ट ऑनलाइन मंगाई है उसका फोटो मोहित को भेजेगी और बतायेगी कल उसकी मरीज एनिवर्सरी है।
सोफे पर बैठते हुए आराधना ने फ़ोटो भेजते हुए मैसेज किया-
"मैंने उनके लिए मंगाई है उनके लिए ।"
मोहित - ओह उनके!!
आराधना- इसमें इतना चौकने की क्या बात है मेरे हस्बैंड है तो उनके ही बोलूंगी।
मोहित-हां हां भई आपके ही हस्बैंड है मैं कहां बोल रहा हूं कि नहीं है ।
मोहित- बहुत सुंदर है शर्ट मेरे लिए है न।
आराधना- बोला तो एनिवर्सरी है गिफ्ट है उनके मोहित- औरों के लिए गिफ्ट लिय जाते हैं हमारे लिए तो कभी कुछ लिया नहीं जाता अच्छी है सुंदर है।
विवेक के मैसेज से आराधना को लग गया उसको अच्छा नही लग रहा है।
आराधना ने कॉल कर दिया और बोली, "हेलो सोचा बात कर के ही बता दूं, अगले हफ्ते बच्चे आ रहे हैं तब मैं तुमसे ज्यादा बात नहीं कर पाऊंगी ध्यान बच्चों पर रहेगा। फोन इधर-उधर रहेगा मैं नहीं चाहती कि बच्चे मैसेज देखें।"
"मैसेज में क्या बुराई है" मोहित बोला
"अरे!! बुराई कोई नहीं है, मैं तो खुद ही रहती हूं तुमसे घर आओ मेरे हस्बैंड से मिलो बच्चे आ रहे हैं आओ मेरी पूरी फैमिली से मिलो तुम मेरे सहपाठी हो, मित्र हो मुझे कुछ छुपाने की जरूरत नहीं है, पर तुम ही मिलना नहीं चाहते हो।"
"हां मुझे उन सब से दूरी ही रखो, मैं अभी नहीं मिलना चाहता बाद में देखेंगे।" मोहित बोला,
"ठीक है तुम बच्चों की सेवा करो, उनके साथ घूमो फ़िरो हमारी चिंता कौन करता है।"
आराधना को मोहित का लहजा और बातें अच्छी नही लगी।
"कैसी बातें कर रहे हो बच्चे मुझसे दूर रहते हैं तुमसे तो रोज ही बात करती हूं यह ताने क्यों मार रहे हो?"
"अरे ताने नहीं मार रहा हूं, बस पता नहीं क्यों मुझे ईर्ष्या हो रही है।"
"ईर्ष्या ???? यह क्या होता है, यह ईर्ष्या जैसा शब्द हमारे बीच में कहां से आ गया?" आराधना को गुस्सा आया
"बस मुझे जलन हो रही है, उन सब का इतना ध्यान रखती हो मेरा नहीं।" मोहित बोला।
"अच्छा ठीक है अभी फोन रखती हूं।" कहते हुए आराधना ने फोन रख दिया।
आराधना सोच रही है मोहित भी कभी-कभी ऐसे दिमाग खराब करने वाली बातें करता है कि मन उदास हो जाता है वह क्या सोच रहा है, मैं उसका ध्यान रखूं अपने परिवार का ध्यान नहीं रखूंगी तो जलन बोलेगा ये कैसी अजीब बात है ।

