STORYMIRROR

Shalini Dikshit

Romance

4  

Shalini Dikshit

Romance

चैलेंज दिन 3 — पहली नज़र का धोखा

चैलेंज दिन 3 — पहली नज़र का धोखा

2 mins
3

वह कहते हैं ना जब आपका शरीर कमजोर होता है तो बीमारियां उसे पर जल्दी आक्रमण कर देती है इस तरह से जब आपका मन कमजोर होता है तो अतीत की यादें मन को घसीटने में सक्षम होती हैं ।

आराधना आज दुखी मन से सोने की कोशिश कर रही है। विवेक ने कई बार बात करने की कोशिश की पर आराधना के मन में दुख मिश्रित जो गुस्सा है वह कम नहीं हो रहा है और विवेक की भी अकड़ कुछ ऐसी है कि उसने सॉरी बोलने की जरूरत नहीं समझी शायद वह एक बार माफी मांग लेता है तो आराधना तुरंत ही मान जाती उसके मन के दुख को सुकून मिल जाता है लेकिन विवेक ने सॉरी नहीं बोला।

वह ठीक से बोलकर अपने व्यवहार से जताना चाहता है कि उसको अपनी गलती का एहसास है पर खुल के सॉरी बोलना माफी मांगना नहीं चाहता है।

आराधना अपने दुख को कम करने की कोशिश कर रही है सोने की कोशिश करते हुए वह मन में सोच रही है कि होस्पिटल में जो आदमी दिखा वो मोहित नहीं होगा यह मेरी नजर का धोखा है क्योकि आराधना  किसी को इतनी जल्दी नहीं पहचान पाती है तो मोहित को कैसे पहचान जाएगी अरे छोड़ो यह तो नजर का धोखा है वह मोहित नहीं है उस ने खुद को समझाया।

यही सब सोते हुए वह कॉलेज के दिनों में पहुंच गई मोहित क्लास में पढ़ने वाला सुलझा और होशियार लड़का आराधना भी पढ़ाई में अच्छी थी उसे कई बार ऐसा धोखा होता कि मोहित उसको चुपके-चुपके देख रहा है शायद वह उम्र भी ऐसी थी की लड़कियों को हर लड़का अच्छा लगता है पर आराधना की ऐसी आदत नहीं थी मोहित के अंदर कुछ तो था जो आराधना को उसकी तरफ खींचना था लेकिन वह समझ नहीं पाती थी वह मोहित की तरफ खिंच रही है  उसको उम्र का तकाजा और नजरों का धोखा समझती थी।  मोहित को देखकर उसको अच्छा तो लगता था एक अजीब सी सिहरन पूरे शरीर में दौड़ जाती थी और और सभी लड़कों की तरह वह लड़कियों को परेशान नहीं करता था ज्यादा झुंड बनाकर लड़कों के साथ नहीं घूमता था सीधा कॉलेज आना साइकिल से और वापस चले जाना तमीज से कॉलेज में रहना यह सब उसको अन्य लड़कों से बहुत अलग करता था और यही सब देख कर आराधना को लगता था  इतना सीधा-साधा लड़का है उसके बारे में ऐसा सोचना कि वह  आराधना को चुपके चुपके देखता या पसंद करता है आराधना को उचित नहीं लगता था यही सब सोते हुए उसको कब नींद आ गई खुद ही नहीं पता चला।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance