चैलेंज दिन 2 — एक अनचाही मुलाक़ात
चैलेंज दिन 2 — एक अनचाही मुलाक़ात
विवेक के हाथ उठा देने से आराधना बहुत आहत है, उसको थोड़ी सी खरोच भी लग गई है माथे पर लोहा लगा था इसलिए वह सोच रही है कि डॉक्टर के पास जाना चाहिए; पास में ही एक डॉक्टर का क्लीनिक है।
दरअसल क्लीनिक है नहीं, क्लीनिक था। जब यह लोग शादी होकर नए-नए यहां रहने आए थे तो डॉक्टर का एक क्लीनिक था वह डॉक्टर भी इन लोगों के साथ ही साथ बड़ा हो रहा है और उसका हॉस्पिटल बन गया है बड़ा होकर छोटे से क्लीनिक से उसने बड़ा हॉस्पिटल बना लिया है, तब भी आराधना और विवेक को वह अच्छे से जानता है इन लोगों को कुछ भी काम हो तो उसे फिजिशियन के पास ही जाते हैं।
आराधना अंदर गई उसने थोड़ा अपना घाव धोया पर्स उठाकर चप्पल पहन के चलने लगी विवेक न धीरे से कहा, "मैं भी चलता हूं।"
आराधना जवाब दिए बिना ही बाहर निकल आई क्लीनिक में वेट करते हुए आराधना की नजर एक इंसान पर पड़ी, उसने गौर से दोबारा देखा और सोचा- 'क्या यह मोहित है?' उसको लगा उसके साथ में पढ़ने वाला वह लड़का ही मोहित है, नहीं - नहीं, यह मोहित नहीं हो सकता। यह कैसा लग रहा है- थोड़े से बाल भी उड़ गए हैं, पेट भी निकला हुआ है, नहीं - नहीं यह तो मोहित ही है। अब इतनी उम्र हो गई है, कहां कॉलेज, कहां आज का समय। वह भी तो 45 - 50 बरस का होने को आया है, मोहित ही लग रहा है आराधना खुद से ही बातें कर रही थी।
इतने में विवेक भी आकर उसकी बाजू में बैठ गया क्योंकि विवेक को पता है आराधना किस हॉस्पिटल में गई होगी। यही सब सोचते हुए आराधना का नंबर आ गया और वह डॉक्टर के पास अंदर चली गई।
केबिन में डॉक्टर ने हंसते हुए कहा, "अरे इतनी छोटी सी खरोच के लिए आप दवाई लेने आई है, चलिए ठीक है आप कह रही है तो टिटनेस का एक इंजेक्शन लगा देते हैं। वैसे जरूरत नहीं लग रही मुझे।"
आराधना को मन में महसूस हुआ कि शायद उसका घाव बड़ा नहीं है पर दिल का घाव बड़ा था, इसलिए वह डॉक्टर के पास आ गई, दिल के घाव और शरीर के घाव में वह अंतर नहीं कर पा रही थी।
वह इंजेक्शन लगवा कर वापस आई तो विवेक उठ खड़ा हुआ साथ में चलने के लिए। उसने सोचा वह अभी बात को तो बढ़ाएगी नहीं इसलिए साथ में ही घर जाएगी।
उसने फिर एक उड़ती से नजर मोहित की तरफ डाली और उसके उसको विश्वास हो गया कि यह तो मोहित ही है और कोई दिन होता तो वह विवेक को शायद मोहित के बारे में बताती पर आज तो उसके मन में नाराजगी है इसलिए वह विवेक से ज्यादा बात नहीं कर हुई। हालांकि मोहित को देखकर आराधना को बहुत अच्छा लगा उसे खुशी में महसूस हुई मन कर रहा था कि जाकर उससे बात करें पर आज मन भी उदास है और उसे पता भी है कि कॉलेज के दिनों में मोहित उसकी आराधना को पसंद करता था, इसलिए उसने जाकर बात करना उचित नहीं समझा।
आराधना मन ही मन सोच रही है यह इतने इतने वर्षों बाद मोहित से उसकी एक अनचाही से मुलाकात जिसमें आराधना ने मोहित से बात भी नहीं की थी आराधना को बहुत से अतीत के गलियारों में घसीट ले जाना चाहती थी पर आराधना ने भी खुद को रोककर विवेक के साथ घर जाना ही उचित समझा।

