STORYMIRROR

Shalini Dikshit

Romance

3  

Shalini Dikshit

Romance

चैलेंज दिन 25 — आमने-सामने

चैलेंज दिन 25 — आमने-सामने

2 mins
0

विवेक ऑफिस से आ कर बोला, "आराधना चाय बना लो, पी कर हम मार्किट चलेंगे, खाना भी बाहर ही खाएंगे......"

"ओके....पर कहाँ चलेंगे?"

"वही अपने प्रिय मॉल, उस के फ़ूड कोर्ट में खाएंगे तुम सूट खरीद लेना।"

आराधना मुस्कुराकर किचन में गई, बातें करते हुए दोनो ने चाय पी।


मोहित की बेटी दो- तीन दिन की छुट्टी ले कर पापा के पास आई है, ऐसा पहली बार हुआ है, कि दोनों में आत्मीयता है अब सब ठीक है उन के बीच इस सब के कारण मोहित खुश है। 

"पापा मेरी सहेली के भाई की शादी है मुझे एक अच्छी ड्रेस खरीदनी है।" चारु मोहित से बोली। 

मोहित की बेटी का नाम उस की माँ ने चारु रखा था। 

"ठीक है बेटा तैयार हो जाओ हम बाजार चलेंगे........"

"क्या पापा अब मॉल जाते है, वहाँ सभी शोरूम मिल जाते है।" चारु लाड़ से बोली ।

"ओके, जैसा मेरा बेटा कहेगा वही होगा।" मोहित उसकी पीठ पर थपकाते हुए बोला।


उधर आराधना भी तैयार हो कर विवेक के साथ निकली, भीड़ भाड़ में अटकने के कारण विवेक का मूड थोड़ा खराब हो गया था। मॉल की अंडरग्राउण्ड पार्किन में जगह ढूंढ़ने के बाद दोनों सीधा थर्ड फ्लोर पर गए वही एथनिक वीयर के शोरूम है। 

एक दो शोरूम में चक्कर मारने के बाद तीसरे में विवेक सोफे पर बैठ गया, आराधना से बोला तुम देखो पसंद करो।

आराधना अंदर चली गई विवेक मोबाइल में स्क्रोल करने लगा । थोड़ी देर में आराधना के पास देखने गया कि उस को कुछ पसंद आया कि नही। एक सूट पसंद आ गया था, विवेक जैसे ही पीछे मुडा, उस ने मोहित को अंदर आते देखा, साथ मे चारु थी। मोहित का ध्यान नही गया पर विवेक ने देख लिया था उस ने आवाज दी। 

"हैल्लो मोहित!!"

"हाई विवेक जी!! आप यहाँ?"

"क्यो भई हम नही हो सकते? हम भी पत्नि जी को शॉपिंग कराने आये हैं।"

"नमस्ते अंकल कह कर चारु ने नमस्ते किया।"

मोहित बोला, "मेरी बीटिया रानी है।"

विवेक ने खुश रहो बेटा बोला, इतने में आराधना आ गई। 

विवेक ने परिचय कराया, "आप मेरे मित्र है, मोहित और उनकी बेटी।"

आराधना और मोहित एक दूसरे को आश्चर्य से देख रहे है, क्योकि मोहित नही समझ पा रहा है कि आराधना क्या बोलीगी।

"आप के मित्र???" आराधना ने आश्चर्य से पूछा। 

"अभी नई पहचान हुई है, तभी तुम नही जानती।" विवेक बोला

"नही नही, अगर मैं गलत नही हूँ तो ये मोहित है, मेरे सहपाठी व मित्र।" आराधना ने बोल दिया। 

"मोहित बोला, "हॉ ये तो आराधना है, हमारे क्लास की जीनियस लड़की।"

सब हंस पड़े।

दोनो ने अपनी पहचान को विवेक के सामने जाहिर कर दिया जो अब तक बोलना मुश्किल हो रहा था आज हो गया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance