STORYMIRROR

Shalini Dikshit

Romance

4  

Shalini Dikshit

Romance

चैलेंज दिन 27 — अगर हम फिर से शुरुआत करें

चैलेंज दिन 27 — अगर हम फिर से शुरुआत करें

5 mins
0

मार्केट से सब अपने-अपने घर चले गए। 

विवेक उत्साहित सा है, उसने बोला आराधना से, "अरे मोहित तो तुम्हारा क्लासमेट निकला कितनी अजीब बात है ना ....मेरा दोस्त और तुम्हारा पुराना क्लासमेट निकला।"

आराधना बोली, "मुझे उसको देखकर बहुत आश्चर्य हुआ, लेकिन मैं इतनी जल्दी पहचान गई मुझे तो इस बात का भी आश्चर्य है।"

विवेक ने उसको सब बताया कि वहां मुंबई में सेमिनार में मेरी इसके साथ जान पहचान हुई थी, कभी-कभी बात होती है, आज अचानक से मिल गया, उसकी बच्ची भी कितनी प्यारी थी ।

आराधना बोली, "हाँ.. बिन मां की बच्ची है मुझे उसको देखकर थोड़ा अजीब लग रहा था। इसलिए मैं उसकी शॉपिंग में मदद कर रही थी।"

"तुमने अच्छा ही किया, और मैं समझ  रहा था कि तुम्हें उसको देखकर अपने बच्चों की याद आ रही है, इसीलिए तुम उसके साथ-साथ एकदम चिपकी हुई थी।"

"हा हा हा, बड़े आये समझदार।" आराधना ने विवेक को बोला। 

"तुमने सुना था आराधना, उसकी भी बेटी यू. एस .ए .पढ़ने जाना चाहती है, बताओ हम तो दो है । उसकी बेटी चली गई तो वह तो अकेला ही रह जाएगा, लेकिन क्या करें बच्चों की सोच के आगे चुप भी रहना पड़ता है।"

 "मोहित ने हां भी बोल दिया है, बेटी को क्या ही करेगा, बच्चे अपने भविष्य का सोच कर जो निर्णय ले साथ देना ही पड़ेगा।" आराधना ने बात को आगे बढ़ाया।

"अब बातें बंद करो सो जाते हैं, तुमको सुबह ऑफिस भी जाना है।"

"तुम तो शॉपिंग करके पगला ही गई हो, कल ऑफिस नहीं जाना है कल संडे है ।"

"अरे हां कल संडे है, कल तुम्हारी छुट्टी है, मेरा एक्स्ट्रा वर्किंग डे है ।" आराधना बोली।


अपनी चारु को अराधना के साथ खुश देखने के बाद मोहित को बहुत अच्छा लगा, उस ने सोचा ही नही था चारु इतने प्रेम और आत्मीय तरीके से किसी के साथ बात कर सकती है, रह सकती है । फिर मोहित को समझ में आया कि चारु मोहित से नाराज थी इसलिए उसके साथ बुरा व्यवहार करती थी वरना तो वो अच्छी बच्ची है। हर किसी के साथ बात करने का उठने बैठने का हर तरह का सलीका है पढ़ने में भी बहुत होशियार है।

यह सब सोचते  हुए मोहित को गर्व होने लगा कि उसकी चारु कितनी प्यारी और समझदार है।


अगले दिन विवेक के ऑफिस जाने के बाद आराधना ने मोहित को फोन करने की सोची, क्योकि संडे को मोहित की तरफ से कोई मैसेज नही आया था।

आराधना सोच रही है, मोहित ने गुड मॉर्निंग क्यो नही भेजा क्या उस के मन मे अभी भी पुरानी लड़ाई के निशान बाकी है, यदि ऐसा है तो मैं अपने व्यवहार से सब ठीक कर दूंगी ।

आराधना ने फोन किया

"हेल्लओ!!! मिसिस विवेक!!!" मोहित बोला। 

"अब ये क्या है??" आराधना ने सवाल किया। 

"है कुछ नही, एक नई शुरुआत करनी है, अगर आप लोग की आज्ञा हो तो?"

"लोगो की आज्ञा?? कैसी बाते कर रहे हो समझी नही?"

"शाम को घर आ कर मिलना चाहता हूँ, आप दोनो से।"

"पहले तो आप आप करना बंद करो........."

"ओके, तुम दोनों से मिलना है........."

"इतनी जल्दी विवेक क्या सोचेंगे?" आराधना बोली। 

"वो सब मुझ पर छोड़ दो, एक नई शुरुआत करने की सोच रहा हूँ......."

"ठीक है आ जाओ........"

"ऐसे नही प्रॉपर चैनल से बात होगी, पहले विवेक से बात करूंगा टाइम लूंगा।" मोहित बोला। 

"ठीक है कर लो बात।" कह कर आराधना ने फोन रख दिया।


ऑफिस से विवेक ने आराधना को फोन कर के बताया कि आज रात को मोहित आएंगे कह रहे थे, मिलना चाहते है, कुछ बात करना चाहते है, तो मैंने बोल दिया है खाना साथ मे ही खाना हमारे ।

"तुम कुछ बना लेना तभी जल्दी बात दिया। ऐसी क्या बात करना चाहते है? अभी तो मिले थे अब घर क्यों आ रहे कुछ बताया नही?" आराधना ने सवाल किया ।

"नही बताया, मिल कर बताएंगे ऐसा कहा है।"

ऐसी क्या बात है. आराधना सोच में पढ़ गई है

थोड़ी घबराहट भी हो रही है. पर वो खाना क्या बनेगा की सोच में लग गई। शाकाहारी लोगो के यहाँ तो पनीर ही बनता है, पर उस ने सोच वो पाव भाजी और पुलाव बनाएगी।

फटाफट ब्लिंकिट से सामान ऑर्डर करने लगी।


विवेक घर आया फ्रेश हो कर चाय पी, आज आराधना ने उसके साथ बैठ कर चाय नही पी 

खाने की तैयारी में लगी है। विवेक भी चाय पी कर थोड़ा सोफे के कवर ठीक करने लगा।

फिर किचन में सलाद काटने में मदद की, इतने में बेल बजी। 

"लगता है वो आ गया।" बोल कर विवेक ने दरवाजा खोला।

सामने मोहित खड़ा था हाथ मे मिठाई और फल लिए। 

"नमस्ते विवेक जी !!! हैलो आराधना।"

विवेक और आराधना ने मुस्कुराकर उसको  बैठाया फिर बोले, "ये सब क्या है, इतना फल व मिठाई किसलिये लाये है?"

"अरे बैठिये अभी बताता हूँ......." विवेक ने कहा। 

"पहले चाय हो जाये, या खाने के बाद चाय।" आराधना ने पूछा। 

"नही पहले आप दोनो बैठे और मेरी बात सुने।" मोहित बोला।

"ठीक है कहिये मोहित।" विवेक बोला। 

आराधना विवेक के पास बैठ गई मोहित दोनो के सामने बैठा था।

"मैं चाहता हूँ आप दोनो मेरी बेटी को बेटी बना लो ।"

"हमारे लिए बेटी जैसी ही है, बहुत प्यारी बच्ची है ।" विवेक बोले तो आराधना ने भी हामी भरी।

"नही आप समझे नही, मैं आपके बेटे का हाथ अपनी बेटी के लिये मांगने आया हूँ। एक बेटी का बाप झोली फैला रहा है, अगर आप को मंजूर होतो हां कह दीजिये।"

आराधना और विवेक ने एक दूसरे को देखा फिर विवेक बोला, "हमारे लिए ये खुशी की बात होगी, पर आज कल ये सब निर्णय बच्चे लेते है, हमको उन से पूछना होगा।"

"वो सब करेंगे, बच्चों को मिलवाएंगे, अगर उनकी हाँ हुई तो ही बात आगे बढ़ेगी, आप दोनो की हाँ होगी तब आगे की बात करेंगे।"

विवेक ने आराधना को देखा उस ने हां का इशारा किया तो विवेक बोला, "जाओ आराधना 

मुहँ मीठा कराओ मिठाई ले आओ......."

आराधना किचन में गई उसका मोबाइल वही था, उस मे मैसेज चमका अब तुम मेरी बेटी की माँ बन जाओ, बस और मेरी समधन बन कर एक नई शुरुआत होगी हमारी। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance