Thakkar Nand

Classics

4.2  

Thakkar Nand

Classics

बदसूरत बहू

बदसूरत बहू

2 mins
490


रामरती की दो बहुएँ थी। बड़ी बहू का नाम रेखा था। जो देखने में काली थी। वह उसके बड़े बेटे मोहन की बीवी थी। उन दोनों की लव मैरिज थी। रामरती अपनी बड़ी बहू को उसके रंग के कारण बिलकुल भी पसंद नहीं करती थी।

उसकी छोटी बहू का नाम कमला था। जो की उसके छोटे बेटे रवि की बीवी थी। रामरती छोटी बहू कमला को बहुत पसंद करती थी। क्योकि वह देखने में सूंदर थी और उसको रवि के लिए उसने पसंद किया था।

रेखा कुछ दिनों के लिए अपने मायके गयी हुई थी। रामरती अपने पति से रेखा की चुगली करती है की अगर मोहन ने मेरी बात मानी होती तो उसकी भी कमला जैसी सुन्दर बहू लेकर आती। रामरती का पति भी अपनी पत्नी को समझाता था की रंग रूप से कुछ नहीं होता व्यक्ति के गुण मायने रखते है।लेकिन रामरती को कोई फर्क नहीं पड़ता था। एक दिन रामरती के छोटे बेटे और बहू ने गोवा जाने का प्लान बनाया। उनको दो दिन बाद गोवा जाना था। अगले दिन रामरती की कमर में बहुत दर्द होने लगा।उसको डॉक्टर के पास जाना था तो उसने अपने छोटे बेटे रवि को कहा तो रवि ने बोला की आज हमें शॉपिंग करने के लिए मार्किट जाना है। आप बड़े भाई के साथ चले जाइये। शाम को जब वह घर लौटे तो रामरती की तबीयत ज्यादा ख़राब थी और घर पर डॉक्टर आये हुए थे।

डॉक्टर ने रामरती को 1 हफ्ते बेडरेस्ट की सलाह दी। रवि के पिता ने रवि को गोवा में बाद में जाने की सलाह दी। तब छोटी बहू कमला बोली की हमनें गोवा जाने का बहुत दिन से प्लान किया हुआ है। माँ जी तो रोज़ रोज़ बीमार होती है।यह कहकर चली गयी। मोहन बोला पिता जी कोई बात नहीं मै रेखा को कल सुबह ही बुला लूंगा। अगले दिन रवि और उसकी बीवी गोवा चले गए। रेखा को जैसे ही पता चला की माँ जी की तबीयत ख़राब है वह तुरंत घर पर पहुंच गयी।

रामरती को इस सबसे पता चल चूका था की रंग रूप से ज्यादा व्यक्ति के गुण महत्त्व रखते है। वह जिस छोटी बहू को अच्छा समझती थी उसके गुणों ने उसको दुःख पहुंचाया जबकि जिस बड़ी बहू रेखा को वह पसंद नहीं करती थी उसके अच्छे गुणों से वह बहुत खुश थी।

Moral of the story

सीख : हमें व्यक्ति के रंग रूप से ज़्यादा उसके गुणों को ध्यान देना चाहिए।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Classics