STORYMIRROR

Thakkar Nand

Others

2  

Thakkar Nand

Others

होशियार मुखिया

होशियार मुखिया

3 mins
37

एक समय की बात है रामपुर गांव में हरीश नाम का एक दूधिया रहता था। गांव के सभी व्यक्तियों को वही दूध देता था। कोई भी दूधिया बाहर से उस गांव में नहीं आता था क्योंकि उस गांव में आने के लिए एक नदी को पार करना पड़ता था।

हरीश ने गांव में ही 3 गाय लेकर अपनी डेयरी खोल रखी थी जिससे वह पुरे गांव में दूध सप्लाई करता था। अकेला दूधिया होने के कारण वह गांव में बहुत मनमानी करता था और कभी भी दूध के दाम को बढ़ा देता था। एक दिन वह एक महिला को दूध देने गया तो उसने उस महिला को बोला कल से दूध 35 रुपए किलो हो गया है। महिला ने अभी कुछ दिन पहले तो तुमने दूध 25 से 30 रुपए किलो किया था। उसने महिला से बोला यदि तुमको दूध चाहिए तो बताओ नहीं तो कल से मत लेना। उसके इस दूध के बढ़े हुए दाम से परेशान होकर कुछ लोग मिलकर गांव के मुखिया के पास गए।

उन्होंने मुखिया से बोला की हरीश दूधिया अपनी मर्जी से बार बार दूध के दाम बढ़ा रहा है और इसके अलावा उसका दूध भी पानी की तरह पतला होता जा रहा है। गांव के मुखिया ने लोगों की समस्या को सुना और इसका हल निकालने के लिए कहा। मुखिया ने गांव के जमा कोश में अपने मुनीम को रुपए चेक करने को कहा। मुनीम ने बताया उसमें 10000 रुपए है। मुखिया अपने मुनीम के साथ गौशाला गया गाय को देखने के लिए। वहाँ जाकर मुखिया ने गाय का दाम पूछा एक गाय का दाम गाय बेचने वाले व्यक्ति ने 1000 रुपए बताया। गाय के बारे में जानकर मुखिया को पता चला की एक गाय 30 किलो दूध देती है जो की उनके गांव के लिए सही है।

उसने अपने मुनीम से पूछा हरीश दूधिये के पास कितनी गाय है मुनीम ने बताया उसके पास केवल 3 गाय है। मुखिया ने गाय के मालिक से कहा हमें पांच गाय चाहिए आप कितना दाम लगा सकते है। इस पर उस व्यक्ति ने बोला यदि आप पांच गाय लेंगे तो में 4000 रूपए में आपको पांच गाय दे दूंगा। इस बात पर मुखिया ने सहमत होते हुए कल आने को बोला।

गांव जाकर पहले उन्होंने गाय के लिए एक गौशाला बनायीं। उसके बाद गांव में ये ऐलान कर दिया की कल सभी गांव वालों को मुखिया के पास एकत्रित होना है। अगले दिन गांव के जमाकोश में से 4000 ले जाकर मुखिया 5 गाय खरीद लाया और उन्होंने उसका दूध निकाला और उसकी मिठाई बनायीं। जब लोग जमा हो गए तो सबसे पहले मुखिया ने सब गांव वालों में पहले मिठाई बटवायीं। उसके बाद हरीश से पूछा तुम्हारे पास कितनी गाय है उसने कहा तीन गाय। मुखिया ने बोला तुम दुकानों में कितना दूध देते हो। हरीश ने बताया 40 किलो।

मुखिया ने कहा यदि तुम्हारी 3 गाय कुल 90 किलो दूध भी देती है तो उसमें से तुम 40 किलो दुकान में बेच देते हो उसके बाद तुम्हारे पास 50 किलो दूध बच जाता है लेकिन हमारे गांव में 100 दूध की खपत को तुम कैसे पूरा करते हो।

तब यह पता चल गया की हरीश दूध में आधा पानी मिलाता है। इसके बाद हरीश गांव के गुस्से से बचने के लिए वहाँ से भाग गया। जिसके बाद एक व्यक्ति ने पूछा अब गांव में दूध कौन देगा। तब मुखिया ने बताया वह गांव के जमाकोश से गांव के लिए 5 गाय लेकर आये है। जो की कुल 150 किलो दूध देंगी। जिससे 100 किलो गांव के लोगों को और 50 किलो दुकानों में दिया जायेगा। इससे गांव के ही 2 लोगों को रोज़गार भी दिया जायेगा और अब से दूध 10 रुपए किलो मिलेगा। यह सुनकर सभी गांव वाले ख़ुश हो गए और मुखिया की समझदारी को सराहने लगे।


Rate this content
Log in