STORYMIRROR

Barsha Mallik

Romance Inspirational Others

3  

Barsha Mallik

Romance Inspirational Others

अनोखा प्यार

अनोखा प्यार

4 mins
277

कहते हैं प्यार जब होता है तो कोई अच्छा या बुरा नहीं दिखता है। हर जगह सिर्फ और सिर्फ प्यार ही नजर आता है। प्यार में कोई लैला और मजनूँ हो जाते हैं, तो कोई रोमियो और जुली हो जाते हैं। कुछ प्यार जिंदगी बिखर देती है तो कुछ प्यार जिंदगी सबर देती है। ठीक इस प्रकार की एक कहानी थी चंदन और ज्योत्षना की।


चंदन एक शर्मिला और गुमसुम सा लड़का था। वह घर लोगों से और बाहर लोगों से बहुत कम ही बाते किया करता था। वह सिर्फ बाते करता था तो सिर्फ मोबाइल पर चैटिंग करते हुए। हमेशा ही उस मोबाइल पर लगा रहता था। मानो मोबाइल ही उसकी दुनिया था। इस दुनिया से वह तभी बाहर निकलता था जब उसकी मर्जी होती थी। दूसरे लोगों से तभी बात करता था जब उसकी जी करता था। ऐसे ही हर दिन चलता रहता था। उसी वजह से उसकी मां उसे गालदिया करती थी। लेकिन उसकी मुंह से एक शब्द भी नहीं निकलता था। बहुत जगह काम करने के बाद उसे कोई भी जगह काम करने को पसंद नहीं आता था। फिर जाकर उसकी पापा एक जगह काम पर रखा दिया था। वह पहली बार कोई जगह पर दो साल से काम करता था।


चंदन हर दिन की तरह काम करने के लिए सुबह ९:०० बजे निकलता है और रात के ८:०० बजे घर आता था। फिर वह सोने की वजह पूरी रात किसी से बात करता था। पहले पहले तो घर वालों को लगा कि चंदन पहली की तरह उसकी कोई फेसबुक की फ्रेंड होगा/होगी।


यह सोच कर उसके घर वाले उसको नजर अंदाज कर दिया। इस तरह से दो साल गुजर गए। चंदन की मां, पापा, और दादा जी, दादी मां सबको पता चला गया की चंदन किसी लड़की से बात करती है। पर उन लोगों को यह पता नहीं था की वह कौन है? कहां की है? उसकी नाम इत्यादि।


घर पर लोग उस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे थे। जबतक की उनको चंदन की बात करने से कोई असुविधा नहीं हो रही थी। चंदन उस लड़की से दिन रात बात करने लगा। यहां तक कि वह खाने की समय भी उसे चैटिंग करता रहता था। सब लगा था कि चंदन की यह बात ऐसे ही सामान्य है, लेकिन इस दो साल के बीच में यह बात सामान्य नहीं थी। बातों बातों में यह बात प्यार में तकदीर हो गई थी।

  

चंदन घर में बिन कुछ बताया बहुत आगे बढ़ चुका था। चंदन वह दो साल के बीच में उस लड़की को बहुत बार मिल कर आ चुका था। यह सब कुछ के बाद भी चंदन ऐसा लड़का बिलकुल नहीं था जो की घर में बिन बोले ही किसी लड़की को शादी करके घर में ले आए। वह घर में सब लोगों को उस लड़की के बारे में बताता है कि, मैं एक लड़की से प्यार करता हूं और उसे शादी करना चाहती हूं।

  

उसका नाम ज्योत्षना था। वह कॉलेज में 3 फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। ज्योत्षना की फोटो दिखाता है। परंतु घर में किसी को भी ज्योत्षना कि फोटो पसंद नहीं आती है। क्योंकि उसकी मुंह में आंख के पास एक सफेद दाग था। ज्योत्षना के मुंह में सिर्फ उस दाग को छोड़ कर वह बहुत अच्छी और साफ दिल की थी। उसकी दिल बहुत ही सुन्दर थी। वह छोटी छोटी बात पर ही दुखी और मुस्कुरा देती थी। उसके साथ वीडियो कॉल करके बात करते समय चंदन अपनी दादा जी और दादी मां को भी उससे बात कर दिया करता था। ज्योत्षना की मासूमियत देखकर उससे घर के सारे सदस्य प्यार करने लगे थे। लेकिन सिर्फ उसके मां को छोड़ कर। उसकी मां का कहना था की, बहु चाहे जितनी भी गरीब हो चलेगी लेकिन बहु सुंदर ही चाहिए।

  

चंदन की नजर और दिल कुछ अलग ही कह रहे थे। उसकी मानना था की सुंदरता जो है वह सिर्फ मुंह नहीं होती है। दिल में भी एक अच्छे इंसान और मासूमियत रहनी चाहिए। उसे चेहरे से कोई भी मतलब नहीं था। वह बस ज्योत्षना की आत्मा, मन से प्यार करता था ना की उसकी चेहरे से। चंदन की यह सोच जान कर उसकी मां उसे समझ पाई और ज्योत्षना को अपनी बहु के रूप में स्वीकार कर उसके साथ अपनी बेटा का शादी करा दिया।


இந்த உள்ளடக்கத்தை மதிப்பிடவும்
உள்நுழை

Similar hindi story from Romance