STORYMIRROR

savitri garg

Abstract Drama Inspirational

4  

savitri garg

Abstract Drama Inspirational

अनकही पाती

अनकही पाती

3 mins
6

                              अनकही पाती
कभी-कभी हमारे जीवन में यूं ही अचानक कुछ लोग आ जाते हैं जो कि अपनी कार्य शैली और व्यवहार- कुशलता से सामने वाले के जीवन में ,दिल में ऐसी छाप छोड़ जाते हैं कि उनकी उन बातों को बयां करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही मेरे साथ, मेरे जीवन में हुआ ।उसका मेरे जीवन में आना एक चमत्कार से कम नहीं था । उसने मेरे जीवन में आकर मेरी पैदा करने वाली मां से भी बढ़कर मेरे जीवन में जगह बना ली। उसने मुझे अपनाया ही नहीं बल्कि अपना ही बनाया, समाज में रहने के लायक बनाया और समाज के तानों ने बचकर अपने ही रिश्तों में अपने ही लोगों की बेईमानी से कैसे बचा जाए यह भी सिखाया। दुनिया समाज की बातें भी बताई वह मेरे जीवन में मेरे पास एक ढाल बनाकर आई। मैं अपने जीवन में आई हुई कठिनाईयों से कैसे डटकर के सामने खड़ी रहूं और हार न मानूं यह भी सिखाया। मुझे एक ऐसा रिश्ता मिला इसका जितना भी आभार व्यक्त करू उतना ही कम होगा। कभी-कभी अपनों से ज्यादा अनजाने कर जाते हैं पैदा करने वाली मां ने हमें जीवन कैसे जीना है यह बताया। लेकिन इस मां ने हमें जीवन में अपनों के बीच में रहकर कैसे जीना है, लोगों के नजरों से कैसे बचना है यह सिखाया। उन्होंने यह भी सिखाया की समय – समय पर अपने परिवार और बच्चों को कैसी राह दिखानी है। बच्चों को सामाज में रहने लायक कैसे बनाना है, कैसे संस्कार देने हैं, उनको( बच्चों ) अपनों के बीच में रहने वाले असमाजिक तत्वों से कैसे बचकर रहना है यह भी सिखाया। उस मां की सीख ने में मेरा जीवन बदल दिया और मुझे जीवन जीने का तरीका भी बता दिया । और जैसे-जैसे उम्र बढ़ रही है उस मां की सीख भी काम आ रही है ।मेरे जीवन में जब भी समस्या आई है तो उस मां की सीख ने मुझे बचाई है, समय- समय पर उसकी सीख काम आती है। जब समय था तब मैंने उसे धन्यवाद नहीं कहा , उस मां का आभार व्यक्त नहीं किया। आज वह सब बातें जब सामने आती समस्या आती हैं और समस्याओं से बचकर मै निकल जाती हूं तब याद आती है कि आपने मुझे अपने जीवन में क्या दिया और मैंने क्या पाया। मुझे यह आपकी सीख तब समझ में आई जब मैं अपने जीवन के अलग-अलग पड़ाव में अलग-अलग जीवन का अनुभव किया। मेरी ओर से आपको आभार है जो मैंने कभी व्यक्त नहीं किया और मैंने आपको कभी जताया नहीं है आप मेरे लिए मेरे जीवन में क्या मायने रखती हो ।आपने जो सिखाया वह कोई नहीं सिखा सकता ।बहुत-बहुत आभार यह पाती ( खत )ऐसी है जो मैंने आपको कभी ना लिख पाई और ना किसी को आभार व्यक्त किया ।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Abstract