STORYMIRROR

S N Sharma

Romance

4  

S N Sharma

Romance

ये जरूरी तो नहीं।

ये जरूरी तो नहीं।

1 min
366

तेरी ख्वाहिशें हों सभी पूरी यह जरूरी तो नहीं।

हर मोड़ पर आवाज दे वह यह जरूरी तो नहीं।

हों विचारों के सफर में हम कदम मुमकिन है यह।

सब जिंदगी में  हम कदम हों ये जरूरी तो नहीं

यह सफर चलता रहेगा एक कारवां की तरह।

विचारों के इस जहां में ये दिमागी फितूरी तो नहीं

साथ तुम भी चल सको तो यह सफर कट जाएगा।

है अनेकों साथ मेरे पर तुम्हारी कमी पूरी तो नहीं।

लड़खड़ाते कदम जब तो बहुत याद आते हो तुम।

कांधा तुम्हारा दे सहारा है आरजू मजबूरी तो नहीं।

रात फिर होने को है अब आ भी जा न सता मुझे।

यह सफर है उम्र भर का यह कम कोई दूरी नहीं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance