STORYMIRROR

Satyendra Gupta

Inspirational

4  

Satyendra Gupta

Inspirational

ये जिंदगी की बात है

ये जिंदगी की बात है

2 mins
221

ये जिंदगी की बात है ये जिंदगी की बात है

ये सुखों की बात है ये दुखो की बात है

ये हँसने की बात है ये रोने की बात है

ये सीखने की बात है ये सिखाने की बात है

ये जिंदगी की बात है ये जिंदगी की बात है।


जिंदगी में आती है ढेर सारी मुश्किलें

मुश्किलों से लड़ना सिखाती है जिंदगी

मुश्किलों में भी यूं ही मुस्कुराते रहो

हँसकर मुश्किलों से पार होते रहो

ये मुश्किलों की रात है ये मुश्किलों की रात है

ये जिंदगी की बात है ये जिंदगी की बात है।


किसी भी काम को करना सिखाती है ये जिंदगी

काम से जरूरतों को पूरा करना सिखाती ये जिंदगी

मेहनत के दम पे आगे बढ़ाती ये जिंदगी

नाम को रौशन भी कराती ये जिंदगी

नाम को बदनाम भी कराती ये जिंदगी

ये नाम की बात है ये बदनाम की बात है

ये जिंदगी की बात है ये जिंदगी की बात है।


परिवार में खुश रहना सिखाती ये जिंदगी

जिंदगी में मिलजुल कर रहना सिखाती जिंदगी

दोस्तों के बीच खुश रखती ये जिंदगी

दोस्तों के बीच दुखी करती ये जिंदगी

बड़ो को आदर करना सिखाती ये जिंदगी

छोटो को दुलार करना सिखाती ये जिंदगी

 ये आदर की बात है ये दुलार की बात है

ये जिंदगी की बात है ये जिंदगी की बात है


कभी मिलना सिखाती है ये जिंदगी

कभी बिछड़ना सिखाती है ये जिंदगी

मिलकर हसाती है ये जिंदगी

बिछड़ने पे रुलाती है ये जिंदगी

ये मिलने और बिछड़ने की रात है

ये जिंदगी की बात है ये जिंदगी की बात है।


जब चलोगे सही राह पे, सही राह दिखायेगी ये जिंदगी

गर चलोगे बुरे राह पे ,मिटा देगी ये जिंदगी

जीवन मिली है एक बार बताती ये जिंदगी

राह हो कठिन पर कोई कोई बात नही

मुकाम तक पहुंचाएगी ये कठिन काम ही

ये काम की बात है ये मुकाम की बात है

ये जिंदगी की बात है ये जिंदगी की बात है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational