STORYMIRROR

Neha Jain

Tragedy

4  

Neha Jain

Tragedy

ये भूखे भ्रष्टाचारी

ये भूखे भ्रष्टाचारी

1 min
414

 ये भूखे भ्रष्टाचारी

है देश की सबसे बड़ी बीमारी।

माँ बाप ने इन्हें इतना पढ़ाया

इन्होंने उनकी इज्जत को है

मिट्टी में मिलाया।


कालाधन घर मे करके जमा

जन जन को पेट

भरने के लिए तरसाया।

बड़े बड़े वादे कर हम सबको

वोट के लिए लुभाया।


अंत मे आम जनता का सारा

पैसा अपने ही घर में दबाया।

2जी, सत्यम, आदर्श जैसे घोटाले से

देश का नाम डुबाया।


ये भूखे भ्र,ष्टाचारी

है देश की सबसे बड़ी बीमारी।

धरती माँ का भी नही रखते मान

जब होती है मन मैं भ्रष्टाचार की ठान।


जा जा कर विदेश छुट्टियां मना रहे

जनता का पैसा ऐश में उड़ा रहे।

आएगी जनता की याद जब होगा मतदान

घर घर जाकर तब गाएंगे ये राष्ट्रीय गान।


दबा दबा के पैसा हमारा

खुद को सच्चा बता रहे।

लेकर हाथ मे झाड़ू

स्वच्छ भारत के गुण गा रहे।

ये भूखे भ्रष्टा चारी

है देश की सबसे बड़ी बीमारी।


गलती इसमें इनके नहीं

बल्कि है हमारी

मेज़ के नीचे पैसे दे,

ऊपर काम करा कर

हम ही हो रहे इनके आभारी।


ये तो है भूखे भ्रष्टाचारी।

हम बना रहे इन्हें धनवान भिखारी।

ये भूखे भ्रष्टाचारी

है इस देश की सबसे बड़ी बीमारी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy