STORYMIRROR

Dr. Vijay Laxmi"अनाम अपराजिता "

Inspirational

4  

Dr. Vijay Laxmi"अनाम अपराजिता "

Inspirational

ये अंधेरा

ये अंधेरा

1 min
339

ये अंधेरा जीवन के, सच की प्रतिछाया है,

जीवन में द्वन्दों की ही, तो फैली माया है।


अंधेरा बाद उजाले का, आगाज होता है,

अंधेरा ही तो दिया का, आभास देता है। 


जग में कुछ भी न स्थिर, यही तो राज है,

रख धैर्य, ये भी गुजर जायेगा, जो आज है।


ये अंधेरा ही आगे बढ़ने का प्रेरक होता,

अंधेरा ही प्रकाश की किरण, खोज लेता।


अंधेरा सोच का, घना तिमिराच्छन्न होता ,  

ये अवसाद के बीज बोते अंकुरित होता।


ये अंधेरा क्या चीज? अज्ञान का पर्याय है,

तमसो मा ज्योतिर्गमय प्रभु एक उपाय है।

    



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational