याराना
याराना
वो याराना याद आता है
जब साथ मिलकर हम खेलते थे
तंग गलियों में झुंड में चलते थे
कोई गीत गुनगुनाते हुए जाते थे
पुराने किस्से याद करते हुए हंसते थे
वो याराना याद आता है
किसी का भी मजाक बना दिया करते थे
स्कूल का होमवर्क नहीं करते थे
एक - दूसरे का लंच खा लिया करते थे
पूरे दिन शरारत करते रहते थे
वो याराना याद आता है
आंटी से झूठ बोल दिया करते थे
भाई- बहनों को समझा दिया करते थे
अंकल से जिद कर लिया करते थे
एक - दूसरे की मदद किया करते थे
वो याराना याद आता है।
