STORYMIRROR

Divyanshi Triguna

Romance

4  

Divyanshi Triguna

Romance

यादों की बारिश

यादों की बारिश

2 mins
198

बारिश कह रही मुझे, कोई याद कर रहा तुझे

कोई तन्हा, कोई तन्हा हैं तेरे लिए, कोई याद कर रहा तुझे,

बारिश कह रही मुझे, कोई याद कर रहा तुझे 

बरसा हैं सावन तेरे लिए, झूमती हैं धरती ये आसमां, 


बूँदों मैं प्रेम बरसा हैं, तेरे लिए, बस तेरे लिए, 

मैं ढूंढ ढू तुझको कहाँ, तू ना मिले मुझको कहीं, 

इस बारिश से कहना हैं, मिल जाए तू मुझको यहीं, 

बारिश कह रही मुझे, कोई याद कर रहा तुझे 


आसमां भर गया, सारा याद के बादल में, 

तू कहाँ, मैं वहाँ, बरसू तेरे आँगन में, 

मिलने को तुझसे जी चाहता, कैसे मिलूं नहीं राह तय,

इस बारिश में मिलना हैं, अब तू बता कहाँ आ, 


बारिश कह रही मुझे, कोई याद कर रहा तुझे 

बूँदें मैं बनकर आया हूँ, छू लेना तू मुझे कहीं, 

करना प्यार तू इतना मुझको, बस पानी, पानी वहीं,

ये पानी हैं इस प्रेम का, अब ते बता क्या जी चाहता, 


मेरा मन हैं मिलने का, उस प्रेम का ही जी चाहता, 

बारिश कह रही मुझे, कोई याद कर रहा तुझे  

सावन झूम के आया हैं, तेरे आने की खबर से, 

ढूंढ ढू मैं तुझको घड़ी-घड़ी, मिलती तू मुझको कहीं नहीं, 


थक हार के मैं भी रुक गया, अब तू आ जाए कहीं, 

हो जाए तुझसे मिलना, ऐसी दुआएँ आए कहीं,

बारिश कह रही मुझे, कोई याद कर रहा तुझे 

इस बारिश में तुम मिलो, इज़हार करना हैं हमें,


मिल लो तुम हमसे कहीं, तुम्हें प्यार करना हैं हमें,

यादों का क्या कहना हैं, जैसे तेरा रहना हैं,

तेरे प्रेम से जिंदा हूँ, अब और कुछ ना कहना हैं,

बारिश कह रही मुझे, कोई याद कर रहा तुझे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance