STORYMIRROR

Vikram Singh Negi 'Kamal'

Inspirational

2  

Vikram Singh Negi 'Kamal'

Inspirational

वोट कर

वोट कर

1 min
14.9K


उठ जनतंत्र के प्रहरी वोट कर


देख तो प्रत्याशी कौन है

जो 5 साल है मौन है

सत्ता का लालची, झूठा है

कपटी ,दगाबाज,दागी है

कर पैनी नजर हर एक को नोट कर

उठ जनतंत्र के प्रहरी वोट कर !!


भ्रष्ट को कर दे बाहर

नेक को आगे ले आ

कब तक छला जाऐ तुझे

ज़रा उसे ये एहसास करा

आज न रुक भ्रष्ट तंत्र पर चोट कर

उठ जनतंत्र के प्रहरी वोट कर !!


आजकल हाथ जोड़े है

जो कल तक ग़ायब थे

तेरे पीछे पड़े हैं सब

तू विवेक से काम ले

हो कहीं भी ज़रा अपने अधिकार पर लौट कर

उठ जनतंत्र के प्रहरी वोट कर !!


(सुशासन के लिऐ वोट जरूर करें)


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational