STORYMIRROR

Vikram Singh Negi 'Kamal'

Romance Others

3  

Vikram Singh Negi 'Kamal'

Romance Others

प्रेम पत्र

प्रेम पत्र

1 min
273

एक नई अभिव्यक्ति.....

(एक प्रेमी द्वारा अपनी प्रेयसी को भेजा गया प्रेम-पत्र जिसमें उसके मनोभावों को

वर्तमान परिप्रेक्ष्य के दृष्टिकोण से उजागर किया गया है ।)


क्या कहें याद में तेरी

क्या हाल हैं प्रिये...

मैं तेरा आइसोलेशन

तू मेरी क्वारेंटाइन प्रिये ।।


तू बीमारी खाँसी की,

मैं तेरे साथ का बुखार प्रिये..

दुनिया कहती तू कोरोना

पर मुझे हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन प्रिये ।।


मैं मामूली सा गॉगल तेरी आँखों का,

तू मेरा एन-95 मास्क प्रिये..

मैं वेंटीलेटर तेरे इंतजार में

तू मेरी पी.पी.ई किट प्रिये ।।


तू वायरस मेरे इश्क की,

मैं उसका सिम्पटम प्रिये...

कब तक तड़पूं याद में तेरी

खोल तू लॉकडाउन प्रिये ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance