STORYMIRROR

वो वीर योद्धा कहलाते है

वो वीर योद्धा कहलाते है

1 min
16.6K


कुछ लोग कुछ करने के लिए ही पैदा होते है,

और कुछ कर के ही दम लेते हैं।


मेहनत के रंग में वो इस तरह रंग जाते हैं,

चटटानो को तोड़कर उसकी मिटटी बना देते हैं।


होसला इतना बुलंद है कि उन्ह में,

वो शेर से भी भीड़ जाते हैं।


हार मानते नहीं वो खुद से,

वो हर चीज़ में खरे उत्तर जाते हैं।


कमजोरी को आड़े आने देते नही,

वो सबसे तेज निकल जाते हैं।


वो हर चीज़ में लोहा मनवाते हैं,

बेखोफ होकर दुश्मन के गले लग जाते हैं।


जब आड़े आती हैं हर मुश्किल,

वो हर मुश्किल को नजर अंदाज कर जाते हैं।


रूकते नहीं वो थकने से,

आखरी साँस में भी वो मंजिल तक पहुंच जाते हैं।


वो वीर योद्धा कहलाते हैं,

भारत की शान बड़ाते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational