STORYMIRROR

Preeti Sharma "ASEEM"

Romance

4  

Preeti Sharma "ASEEM"

Romance

वो...... पत्र!

वो...... पत्र!

1 min
372

पत्र जो लिखा,

 मगर भेजा नही।

जिंदगी के सच को ,

सहजता से सहेजा ।

मगर भेजा नही।।


पत्र जो लिखा ,

मगर भेजा नही।

कागज़ पर,

 शब्दों के दर्द को उकेरा।

विचारों के,

 उतार -चढ़ाव को खदेड़ा।।


शायद..............

 इसीलिए ही भेजा नही।

पत्र जो लिखा ,

मगर भेजा नही।।


बहुत सोचा.........  

उस सोच तक ,

जब तुमने सोचा ही नही।


बहुत देखा........

उस नजर से ,

जब तुम ने देखा ही नही।।


शायद..........

 इसीलिए भेजा ही नही।

पत्र जो लिखा, 

मगर भेजा नही।


खुली किताब थी ,

जिसे ज़हन तक ,

अपने तुमने खींचा ही नही।


फिर लगा.....

देकर पत्र ,

कहीं दूर निकल जाऊंगा।


अपने प्यार को ,

समझाने के लिए ,

एक उम्र नही लगाऊंगा।।


मुझे नही समझें।

फिर अगर..... 

शब्द भी न समझें।

तो कैसे फिर समझाऊंगा।।


यह सोच कर नही दे पाऊंगा ।

पत्र तो लिखा मगर भेजा नही।


उम्मीद की रोशनी में,

शब्दों का सफर रोका नही।।

पत्र तो लिखा ,

मगर भेजा नही।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance