विश्व बंधुत्व
विश्व बंधुत्व
देशभक्ति से बंधन अनोखा
विश्वबंधुत्व का भाव चोखा
सभी देशवासियों को जोड़े
कुटुंब भाव मन से न तोड़े
संस्कृति और संस्कार यही
देश की सोच-आचार यही
भारत भाव है भाइचारे का
इक सूत्री बंध प्रेम नारे का
विश्व को एक सूत्र में पिरोने
अतिथि रूप में भाव सलोने
समझे विश्व को इक परिवार
इंसानियत का सदा आभार।
