STORYMIRROR

Madhu Gupta "अपराजिता"

Abstract Inspirational

4  

Madhu Gupta "अपराजिता"

Abstract Inspirational

"विज्ञान के कमाल"

"विज्ञान के कमाल"

1 min
411

जो हमने सोचा ना 

वो अनेकों काम हो रहे हैं 

विज्ञान से ना जाने 

क्या क्या कमाल हो रहे है।।


फोन को ही देखिए 

चमत्कार कर रहे है 

घर में ही बैठे -बैठे 

सारी खरीदारी ऑनलाइन कर रहे है।।


विज्ञान के जरिए रोबोट्स का निर्माण देखिए 

इंसानों को बना कर आलसी 

जिंदगी को थोड़ा आसान कर रहे है

 देखो रोबोट्स आज- कल

लोगों से आगे निकल रहे है।।


 शिक्षा में भी विज्ञान का कमाल देखिए

 इंटरनेट के जरिए नई नई चीजें सीख रहे हैं

आए जो कोई मुश्किल 

बच्चों और बड़ों मिलकर 

 सुविधा इंटरनेट की ले रहे हैं।।


मिसाइल और बम तैयार हो रहे हैं

 नए नए हथियार वो भी तो बन रहे हैं

 अमन की जमीन पर युद्ध गढ़ रहे हैं

देखिए हर जगह विज्ञान के चमत्कार हो रहे हैं।।


 विज्ञान के अनेक लाभ तो देखिए

नुकसान भी बहुत वे हिसाब हो रहे हैं 

हानि यह पर्यावरण की 

लगातार कर रहे हैं।।


जो हमने सोचा ना 

वो अनेकों काम हो रहे हैं 

विज्ञान में ना जाने 

क्या क्या कमाल हो रहे हैं।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract