STORYMIRROR

Chandan Singh

Classics

3  

Chandan Singh

Classics

वीर सैनिकों ! सावधान

वीर सैनिकों ! सावधान

1 min
261

होशियार, दमदार

कभी नहीं तू हिम्मत हार

तुझको आगे बढ़ना है

दुश्मनों से आख़िर लड़ना है


दुश्मन के सीने पर करके वार

दुश्मन को तू दे पछाड़

शत्रु तेरे आगे - पीछे

वे हैं तुम्हारे खून के प्यासे


दुश्मनों को तू जान से मार

तभी होगा हमें हर्ष अपार

तुम हो सैनिक भारत देश के

अनेक संस्कृति, अनगिनत वेश के


रख लो तुम हमारी लाज

ऊँचा करो भारत का ताज

तुम सैनिक वीर जवान हो

तुम ही भारत की शान हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics