STORYMIRROR

Chandan Singh

Inspirational

3  

Chandan Singh

Inspirational

हिन्द का सैनिक

हिन्द का सैनिक

1 min
834


उठो हिन्द के वीर जवानों

देश की माटी करे पुकार

रक्त तिलक तुम आज लगाकर

अरि दल का कर दो संहार।


रिश्ते नाते का मोह त्याग कर

निकल पड़ो छोड़ घर-बार

राष्ट्रभक्ति की धधकती ज्वाला से

से करो आज माँ का श्रृंगार।


हिमगिरि की विशाल चोटियाँ

तेरी हिम्मत के आगे बौनी हैं

फड़क उठी हैं आज भुजाएँ

जब बदला लेने की ठानी है।


खून आज उबाल मार रहा

अंग-अंग में साहस का हुआ संचार

भरत सपूतों की यह सेना

दुश्मन पर करेगी अचूक वार।


हिन्द का सैनिक, हिन्द का गौरव

दिया तूने सर्वस्व है वार

हे राष्ट्रप्रहरी ! हे राष्ट्र सपूत !

नमन करूँ तुझको शत बार।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational