STORYMIRROR

Pinki Khandelwal

Inspirational Children

4  

Pinki Khandelwal

Inspirational Children

विघार्थी

विघार्थी

1 min
399

मन के सच्चे दिल के कच्चे,

छोटी छोटी बातों को दिल पर ले लेते,

लाड़ प्यार के भूखे हैं,

पल भर में भूल जाते गुस्सा,

ये तो कच्ची माटी के हिस्से हैं,


मां कहलाती जिनकी प्रथम गुरु,

सिखाती संस्कार,

बिठाती स्कूल में सीखे वो शिष्टाचार जिससे,

पहले थोड़े नखरे दिखाते छोटे छोटे बहाने बनाते,

धीरे धीरे स्कूल जाना वो सीख जाते,

बच्चों में अपना पक्का दोस्त बनाते,


टीचर भी उनके साथ बच्चे बन जाते,

लड़ते झगड़ते बच्चे एबीसीडी सीख जाते।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational