STORYMIRROR

sumit- (💞बातें दिलों की💞)

Inspirational

4  

sumit- (💞बातें दिलों की💞)

Inspirational

वो मां ही तो है

वो मां ही तो है

1 min
231

वो मां ही तो है

जो खुद भूखी रहकर

हमें खिलाती है,

खुद रह कर भी धूप में हमें

अंचल की ठंडी छाँव में 

हमें चैन की नींद सुलाती है !


हां वो मां ही तो है 

जो हम पर आने वाले सारी

मुसीबतों से डटकर 

सामना कर हमें बचाती हैं,

गिर जाते है अगर कभी करते वक़्त सफर 

जिंदगी की रहो में तो आ कर 

हमें उठाती हैं !


हां वो मां ही तो है 

जो गलत क्या है सही क्या है 

इन सभी बातों को अच्छी तरह से 

हमें बतलाती है,

और हो जाए अगर गलती हमसे कभी

तो कर के माफ हमारी 

सारी गलतियों को हमें प्यार से 

गले लगाती है !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational