STORYMIRROR

Sanam Writer

Inspirational

4  

Sanam Writer

Inspirational

नए जीवन का जन्म

नए जीवन का जन्म

1 min
316

जिस दिन वो आएगी ना बादल बरसेंगे

और ना ही सूखे फूल फिरसे खिलेंगे

जिस दिन वो आएगी उस दिन जन्म होगा

जन्म होगा एक नए जीवन का हमारे अंदर


जिस दिन वो आएगी हम दोनों खुश होंगे

मैं उसके आने से और वो मेरे खुश होने से

वो मेरे खुश होने से खुश है तो मैं खुश हूँ

मैं उसके आने से खुश हूँ तो वो खुश है


जिस दिन वो आएगी रात लंबी होगी

ठंडी हवा में हम छत पर बैठे होंगे

चाँद आसमान में होगा और वो मेरे साथ

चाँद की चाँदनी में चेहरा उसका खिल उठेगा


जिस दिन वो आएगी हम दोनों निकल जाएंगे

लंबे सफर पर नहीं बस एक गहरी सोच में

मैं सोचूंगा कितनी अच्छी है वो दिल की

वो सोचेगी मैं कितना अच्छा लड़का हूँ


जिस दिन वो आएगी तब मैं किताब लिखूँगा

जिसका नाम होगा नए जीवन का जन्म

जिसकी नायिका होगी वो और नायक मैं

जिस किताब को पढ़ेगा हर प्यार करने वाला


जिस दिन वो आएगी उस दिन हम दोनों

बिताएंगे एक दिन अनाथ बच्चों के साथ

परिवार के छोड़े हुए बुज़ुर्गों के साथ ताकि

उनके अंदर भी हो नए जीवन का जन्म।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational