STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Inspirational

4  

V. Aaradhyaa

Inspirational

एक तथ्य गोवर्धन पूजा का

एक तथ्य गोवर्धन पूजा का

1 min
328


क्यों करते गोवर्धन पूजा,

राज उन्हें बतलाना।

अगर कोई जो पूछे तुमसे 

उसको ये समझाना।। 


यही गोवर्धन पूजा का है ,

राज फकत सब जानें।

नहीं अन्यथा इसको कोई  

ले आशय पहचानें।।


हर प्राणी में नूर उसी का,

पूज्य उसी को जानो।

हर शैय में दर्शन उसके ही 

होते ये पहचानों।। 


जीवन उसने परहित करने,

के ही लिए बनाए।

सेवा में सब लगे हुए हैं 

बनकर उसके साये।।


चाहे पेड़, पहाड़ नदी हो ,

या सूरज सब देते।

परहित करते नित्य निरंतर 

हमसे क्या कब लेते।।


प्रभु ने उन्हे परहित का 

सौंप दिया खजाना। 

अगर कोई जो पूंछे तुमसे,

उसको ये समझाना।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational