STORYMIRROR

Sarita Dikshit

Inspirational

4.3  

Sarita Dikshit

Inspirational

दीपक

दीपक

1 min
368

करने रौशन घर के कोने 

वो खुद ही जल जाता है 

तपता है अविरल जब तक

कालिख ना शेष रह जाता है 

जब वह दीपक बन जाता है


दृढ़ संकल्प का तेल लिए

सच्चाई की बाती बनकर

मन का अंधियारा दूर करें 

हरदम वह याद दिलाता है

जब वह दीपक बन जाता है


हम भी जलकर कुछ अंधियारे

मन को रौशन कर दें ऐसे

घर-घर में प्रेम की ज्योत जले

जो त्याग की राह दिखाता है

ज्यों वह दीपक बन जाता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational