STORYMIRROR

Ranjeeta Dhyani

Inspirational

4  

Ranjeeta Dhyani

Inspirational

खोया हुआ समय

खोया हुआ समय

1 min
242

समय बहुत बलवान है

सबका ये पहलवान है

खोया समय न वापस आता

वर्तमान का ये महत्त्व बताता


आलस त्यागो, कदम बढ़ा लो

प्रगति में चार चांद लगा लो

जिसने समय का सदुपयोग किया

उसने जीवन उमंग, उपभोग किया


समय को सदा आगे से पकड़ो

अच्छे कामों में तुम जकड़ो

रहो सदा सकारात्मक प्यारे

बनो न तुम कभी घातक प्यारे


समय की महिमा जानो तुम

मत अभिमान पालो तुम

समय की मार जब पड़ती है

दुष्टों की आह निकलती है

समय जो व्यर्थ गंवाता है


बाद में वो पछताता है

बीता समय न वापस आता है

जीवन को क्षीण बनाता है.....

सदा करो सम्मान समय का

उपयोगी इसे बनाओ तुम


झटपट करो काम समय से

ज़िंदगी हसीन बनाओ तुम।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational